Begin typing your search above and press return to search.

Rupert Murdoch: मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक ने Fox के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, 7 दशक बाद छोड़ा पद

Rupert Murdoch: मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक (Rupert Murdoch) ने फॉक्स कॉर्प (Fox Corp) और न्यूज कॉर्प (News Corp) के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। CNBC ने 21 सितंबर को इसकी जानकारी दी।

Rupert Murdoch: मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक ने Fox के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, 7 दशक बाद छोड़ा पद
X
By Ragib Asim

Rupert Murdoch: मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक (Rupert Murdoch) ने फॉक्स कॉर्प (Fox Corp) और न्यूज कॉर्प (News Corp) के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। CNBC ने 21 सितंबर को इसकी जानकारी दी। रूपर्ट खुद को कंपनियों में सक्रिय भूमिका से अलग कर रहे हैं। मर्डोक को दोनों कंपनियों का मानद अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। उनके पास दोनों कंपनियों में करीब मेजॉरिटी हिस्सेदारी है।

रिपोर्ट के अनुसार, उनके बेटों में से एक लाचलान मर्डोक, News Corp के एकमात्र चेयरमैन बनेंगे। साथ ही वह Fox Corp के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और CEO के रूप में बने रहेंगे। CNBC की रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारियों को लिखे एक नोट में सीनियर मर्डोक ने कहा, "हमारी कंपनियों की स्थिति मजबूत है, बिल्कुल मेरी तरह।"

उन्होंने लिखा, “हमारे पास आने वाले सालों में आशावादी होने का हर कारण है, मैं तो निश्चित रूप से हूं। उसका हिस्सा बनने के लिए यहां रहने की योजना बना रहा हूं। लेकिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और आखिरकार विचार की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई कभी इतनी तेज नहीं रही।” कुछ महीनों पहले ही मर्डोक ने अपनी उस योजना को रद्द करने का ऐलान किया था, जिसमें Fox और News Corp का विलय करके उनके मीडिया साम्राज्य को फिर से एकजुट किया जाना था।

हाल ही में 92 साल के मर्डोक तब काफी चर्चाओं में रहे थे, जब उन्होंने पांचवी शादी करने का ऐलान किया था। मर्डोक ने 66 साल की पूर्व पुलिस अधिकारी एन लेस्ली स्मिथ से अपनी सगाई का ऐलान किया था। इन दोनों की मुलाकात पिछले साल सितंबर के महीने में कैलिफोर्निया में हुई थी। वे दोनों कैलिफोर्निया में वाइनयार्ड प्रोग्राम में मिले थे।

मर्डोक पिछले साल अपनी चौथी पत्नी से अलग हो गए थे। मर्डोक ने अपने खुद के मीडिया चैनलों में से एक न्यूयॉर्क पोस्ट को जानकारी देते हुए कहा था कि मैं मैं प्यार में पड़ने से डरता था - लेकिन मुझे पता था कि यह मेरा आखिरी होगा। यह बेहतर होगा। मैं खुश हूं। इन दोनों की शादी गर्मियों में होने की संभावना है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story