Begin typing your search above and press return to search.

RuPay Debit Card UPI Charges: UPI यूजर्स के लिए बुरी खबर! सरकार फिर से लगाएगी चार्ज? जानें आपको कितना देना होगा?

RuPay Debit Card: डिजिटल पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार फिर से UPI और RuPay डेबिट कार्ड पर MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) चार्ज लगाने की योजना बना रही है।

RuPay Debit Card UPI Charges: UPI यूजर्स के लिए बुरी खबर! सरकार फिर से लगाएगी चार्ज? जानें आपको कितना देना होगा?
X
By Ragib Asim

RuPay Debit Card UPI Charges: डिजिटल पेमेंट करने वालों के लिए बुरी खबर है। केंद्र सरकार फिर से UPI और RuPay डेबिट कार्ड पर MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) चार्ज लगाने की योजना बना रही है। अगर यह फैसला लागू होता है तो बड़े व्यापारियों को डिजिटल ट्रांजेक्शन पर चार्ज देना पड़ सकता है।

दरअसल, सरकार ने साल 2022 में UPI और RuPay डेबिट कार्ड पर MDR चार्ज खत्म कर दिया था। इससे डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिला, लेकिन बैंकों को इससे नुकसान उठाना पड़ा। अब सरकार ने 2025-26 के बजट में पेमेंट सब्सिडी को 3,500 करोड़ रुपये से घटाकर 437 करोड़ रुपये कर दिया है। ऐसे में बैंकों की मांग है कि बड़े व्यापारियों पर फिर से MDR लागू किया जाए।

किन व्यापारियों पर लग सकता है चार्ज?

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार बड़े व्यापारियों पर टायर्ड प्राइसिंग सिस्टम लागू करने की योजना बना रही है। इसके तहत:
  • 40 लाख रुपये से ज्यादा GST टर्नओवर वाले व्यापारियों पर MDR चार्ज लगाया जा सकता है।
  • छोटे व्यापारियों के लिए चार्ज कम रखा जाएगा।

क्या है MDR?

MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) वह फीस होती है, जो दुकानदार को डिजिटल पेमेंट लेने पर बैंक को देनी होती है। फिलहाल, UPI और RuPay डेबिट कार्ड से पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं लगता। लेकिन अब सरकार इस पर भी शुल्क लगाने की तैयारी कर रही है।

UPI ट्रांजेक्शन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

फरवरी 2025 में UPI के जरिए 1,611 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए, जिनकी कुल वैल्यू 21.96 लाख करोड़ रुपये थी। सरकार इस प्रस्ताव पर विचार कर रही है। अगर MDR दोबारा लागू होता है, तो डिजिटल पेमेंट पर असर पड़ सकता है। अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या फैसला लेती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story