Begin typing your search above and press return to search.

Rourkela Plane Crash News: राउरकेला में विमान हादसा...लैंडिंग के दौरान हुआ क्रैश, पायलेट सहित 7 लोग थे सवार

Rourkela Plane Crash: राउरकेला: उड़िसा के राउरकेला में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक छोटा विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया है। विमान में सवार पायलट सहित 7 लोग घायल हो गए हैं। वहीं अधिकारी इस घटना की जांच में जुट गए हैं।

Rourkela Plane Crash News: राउरकेला में विमान हादसा...लैंडिंग के दौरान हुआ क्रैश, पायलेट सहित 7 लोग थे सवार
X

Rourkela Plane Crash New

By Chitrsen Sahu

Rourkela Plane Crash: राउरकेला: उड़िसा के राउरकेला में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक छोटा विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया है। विमान में सवार पायलट सहित 7 लोग घायल हो गए हैं। वहीं अधिकारी इस घटना की जांच में जुट गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, इंडिया वन का 9 सीटर विमान शनिवार को भुवनेश्वर से राउरकेला आ रहा था। बताया जा रहा है कि तभी उसमें तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद राउलकेला विमान पट्टी से 10 किलोमीटर दूर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की गई, इस कोशिश में विमान क्रैश हो गया। इस घटना में पायलट सहित 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जाल्दा के पास प्लेन के क्रैश होते ही बचाव कार्य शुरु किया गया और समय रहते सभी को बाहर निकाला गया। वहीं घायलों को तुरंत ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले प्लेन की इमरजेंसी लैंडिग की कोशिश की गई, जिसके कारण प्लेन भी काफी नीचे आ गया था, लेकिन प्लेन लैंडिंग होने के बजाय क्रैश हो गया।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story