Begin typing your search above and press return to search.

Poorest CM of India: भारत के सबसे अमीर और सबसे गरीब मुख्यमंत्री कौन? चंद्रबाबू नायडू से लेकर रेवंत रेड्डी तक! रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Poorest CM of India: ADR की 2025 रिपोर्ट के अनुसार सबसे अमीर मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू हैं जिनकी संपत्ति ₹931 करोड़ से अधिक है, जबकि सबसे गरीब मुख्यमंत्री...

Poorest CM of India: भारत के सबसे अमीर और सबसे गरीब मुख्यमंत्री कौन? चंद्रबाबू नायडू से लेकर रेवंत रेड्डी तक! रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
X
By Ragib Asim

Richest and Poorest Chief Ministers of India: देश में अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों के साथ अपनी घोषित संपत्ति को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। एडीआर (Association for Democratic Reforms) हर साल नेताओं की स्व-घोषित आय और कुल संपत्ति पर विस्तृत रिपोर्ट जारी करता है। 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के मुख्यमंत्रियों की औसत सालाना आय करीब ₹13,34,738 है, जबकि सभी मौजूदा मुख्यमंत्रियों की घोषित कुल संपत्ति ₹1,632 करोड़ रुपये से अधिक है।

नीतीश कुमार के 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बीच यह सवाल एक बार फिर चर्चा में है कि देश का सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन है और सबसे गरीब मुख्यमंत्री कौन?
सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन है?
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनकी कुल घोषित संपत्ति ₹931 करोड़ रुपये से ज्यादा है। लंबे समय से वे इस लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट, जमीन, कंपनियों में हिस्सेदारी और बिजनेस एसेट से जुड़ा हुआ है।
दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन?
सबसे अमीर मुख्यमंत्री की रैंकिंग में दूसरा स्थान अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू का है जिनकी कुल संपत्ति ₹332 करोड़ रुपये से अधिक है। तीसरे नंबर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हैं जिनकी घोषित संपत्ति ₹51 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
Top 10 सबसे अमीर मुख्यमंत्री 2025 (ADR रिपोर्ट)
मुख्यमंत्री पार्टी राज्य कुल घोषित संपत्ति
एन. चंद्रबाबू नायडू टीडीपी आंध्र प्रदेश ₹931 करोड़+
पेमा खांडू बीजेपी अरुणाचल प्रदेश ₹332 करोड़+
सिद्धारमैया कांग्रेस कर्नाटक ₹51 करोड़+
नेफ्यू रियो एनडीपीपी नागालैंड ₹46 करोड़+
डॉ. मोहन यादव बीजेपी मध्य प्रदेश ₹42 करोड़+
एन. रंगासामी एआई एन.आर. कांग्रेस पुडुचेरी ₹38 करोड़+
रेवंत रेड्डी कांग्रेस तेलंगाना ₹30 करोड़+
हेमंत सोरेन जेएमएम झारखंड ₹25 करोड़+
हिमंत बिस्वा सरमा बीजेपी असम ₹17 करोड़+
कॉनराड संगमा एनपीपी मेघालय ₹14 करोड़+
सबसे गरीब मुख्यमंत्री कौन हैं?
इस लिस्ट में सबसे नीचे और सबसे गरीब मुख्यमंत्री के तौर पर नाम आता है पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का। ममता बनर्जी ने अपनी घोषित संपत्ति में सिर्फ ₹15.38 लाख का आंकड़ा बताया है जो लगभग पूरी तरह चल संपत्ति है।
उनके नाम पर न तो किसी बड़ी जमीन का उल्लेख है और न ही कोई बड़े आर्थिक निवेश दर्ज हैं। यही कारण है कि वे लगातार सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री की लिस्ट में नंबर-1 पर रहती हैं।
आख़िर इतना अंतर क्यों?
राज्य, राजनीतिक इतिहास, निजी कारोबारी पृष्ठभूमि, विरासत में मिली संपत्ति और निवेश ये सभी फैक्टर्स इस अंतर को बनाते हैं। कुछ मुख्यमंत्री एक्टिव बिजनेस फैमिली बैकग्राउंड से आते हैं जबकि कुछ बेहद साधारण आर्थिक परिस्थितियों से। इस वजह से इस सूची में अमीरी-गरीबी का फर्क काफी बड़ा दिखाई देता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story