Begin typing your search above and press return to search.

Rewari Accident: हरियाणा में गाड़ी की स्टेपनी बदल रहे लोगों को कार ने मारी जोरदार टक्कर, 6 की मौत

Rewari Accident: हरियाणा के रेवाड़ी में रविवार रात को एक इनोवा कार में SUV कार ने टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हुए हैं। हादसा धारूहेड़ा मार्ग पर मसानी गांव के पास रात 11:00 बजे हुआ।

Rewari Accident: हरियाणा में गाड़ी की स्टेपनी बदल रहे लोगों को कार ने मारी जोरदार टक्कर, 6 की मौत
X
By Ragib Asim

Rewari Accident: हरियाणा के रेवाड़ी में रविवार रात को एक इनोवा कार में SUV कार ने टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हुए हैं। हादसा धारूहेड़ा मार्ग पर मसानी गांव के पास रात 11:00 बजे हुआ। 5 मृतक गाजियाबाद-दिल्ली बॉर्डर पर अजनारा ग्रीन सोसाइटी के निवासी थे, जबकि एक हरियाणा का था। मृतकों में रोशनी (58), नीलम (54), पूनम जैन (50), शिखा (40), ड्राइवर विजय (40) और खरखड़ा निवासी सुनील (24) शामिल हैं।

इनोवा कार में सवार 6 लोग राजस्थान में खाटू श्याम के दर्शन करके अपनी सोसाइटी लौट रहे थे। महिलाओं ने दिल्ली की ट्रेवल एजेंसी से इनोवा बुक की थी। तभी हरियाणा में मसानी गांव के पास इनोवा का टायर पंचर हो गया, जिसे कार चालक सड़क किनारे बदलने लगा। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही SUV ने इनोवा के पास खड़े सभी लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि SUV भी पलट गई।

हादसे में इनोवा के पास खड़े सभी 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि SUV सवार रेवाड़ी गांव के खरखड़ा निवासी रजनी (46), मिलन (28), सोनू (23), अजय (35), बरखा (50) और रोहित (24) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। SUV सवार सभी लोग रेवाड़ी शहर की रेलवे कॉलोनी से शादी की एक रस्म अदा करके खरखड़ा लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि घायलों को गुरूग्राम और रेवाड़ी के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जांच जारी है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story