Begin typing your search above and press return to search.

Revanth Reddy News: तेलंगाना के मुख्यमंत्री बनेंगे रेवंत रेड्डी, कल हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

Revanth Reddy News: तेलंगाना कांग्रेस के फायरब्रांड नेता रेवंत रेड्डी तेलंगाना के मुख्यमंत्री बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रेवंत रेड्डी, जिन्होंने राज्य के लिए राजनीतिक लड़ाई का नेतृत्व किया और केसीआर के खिलाफ सीधे लड़ाई लड़ी, कल या परसों शपथ ले सकते हैं।

Revanth Reddy News: तेलंगाना के मुख्यमंत्री बनेंगे रेवंत रेड्डी, कल हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह
X
By Ragib Asim

Revanth Reddy News: तेलंगाना कांग्रेस के फायरब्रांड नेता रेवंत रेड्डी तेलंगाना के मुख्यमंत्री बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रेवंत रेड्डी, जिन्होंने राज्य के लिए राजनीतिक लड़ाई का नेतृत्व किया और केसीआर के खिलाफ सीधे लड़ाई लड़ी, कल या परसों शपथ ले सकते हैं। साथ ही, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उत्तम कुमार रेड्डी और भट्टी विक्रमार्क को उपमुख्यमंत्री पद दिया जा सकता है। कांग्रेस आलाकमान ने तेलंगाना में रोटेशनल सीएम जैसे किसी भी फॉर्मूले पर बात करने से इनकार कर दिया है।

तेलंगाना में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। कर्नाटक के बाद तेलंगाना दक्षिण का दूसरा राज्य है, जहां कांग्रेस की खुद की सरकार बनेगी। तेलंगाना में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को शुरुआत से ही मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे माना जा रहा था। रेवंत रेड्डी तेलंगाना विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस का चेहरा बने रहे। वे प्रचार के दौरान हमेशा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ भी नजर आए। तेलंगाना में जीत का सबसे ज्यादा श्रेय भी रेवंत रेड्डी को ही मिल रहा है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री पद के लिए उनका नाम सबसे आगे रहा।

कौन हैं रेवंत रेड्डी? Revanth Reddy Profile

रेवंत रेड्डी जिन्होंने छात्र राजनीति में एबीवीपी से शुरुआत की और फिर चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में टीडीपी के साथ विधायक के रूप में और अब वह कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में, वह मल्काजगिरी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस सांसद हैं और तीन बार विधायक रहे हैं, दो बार टीडीपी से और एक बार कांग्रेस पार्टी से। रेवंत रेड्डी ने सबसे पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) से जुड़कर शुरुआत की।

उसके बाद 2006 में, उन्हें मिडजिल मंडल से जेडपीटीसी सदस्य के रूप में चुना गया, लेकिन उनके राजनीतिक करियर को तब बढ़ावा मिला जब टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू ने उन्हें 2007 में कोडंगल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का टिकट दिया, जहां से उन्होंने लगातार तीन बार जीत हासिल की थी। इसके बाद 2017 में रेड्डी को टीडीपी से हटा दिया गया क्योंकि वह कांग्रेस में शामिल होने की योजना बना रहे थे जो उन्होंने किया। साथ ही, वह साल 2018 में वह प्रदेश कांग्रेस के तीन कार्यकारी अध्यक्षों में से एक बने। 2018 के विधानसभा चुनावों में, रेवंत रेड्डी ने विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस के लिए काम किया, लेकिन अपनी कोंडांगल सीट बरकरार रखने में असमर्थ रहे। बहरहाल, 2019 में पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारा और वह मल्काजगिरी से जीत गए।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story