Begin typing your search above and press return to search.

Revant Reddy Oath Ceremony: रेवंत रेड्डी आज लेंगे CM पद की शपथ, Congress समेत दिग्गज नेता होंगे शामिल

Revant Reddy Oath Ceremony: कांग्रेस नेता आज अनुमुला रेवंत रेड्डी (Revanth Reddy) आज तेलंगाना के नए सीएम के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। इस शपथ समारोह में कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होंगी।

Revant Reddy Oath Ceremony: रेवंत रेड्डी आज लेंगे CM पद की शपथ, Congress समेत दिग्गज नेता होंगे शामिल
X
By Manish Dubey

Revant Reddy Oath Ceremony: कांग्रेस नेता आज अनुमुला रेवंत रेड्डी (Revanth Reddy) आज तेलंगाना के नए सीएम के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। इस शपथ समारोह में कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होंगी।

दरअसल, हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने तेलंगाना में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हैं। उनके साथ पांच से छह अन्य दिग्गज नेता के भी राज्य में मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने की उम्मीद है। यह शपथ ग्रहण समारोह हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में होगा।

दोपहर करीब एक बजे तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन रेवंत रेड्डी को सीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। तेलंगाना का गठन 2014 में हुआ था। रेवंत रेड्डी राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। खबरों की मानें, तो इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के निर्वाचित विधायक और पिछली विधानसभा में विपक्ष के नेता मल्लू भट्टी विक्रम अर्का डिप्पी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।

हालांकि, कांग्रेस की ओर से अभी तक इस तरह की कोई घोषणा नहीं की है। बता दें कि रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 64 सीटें जीतकर तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल किया है। इसी के साथ राज्य में पहली बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

Next Story