Begin typing your search above and press return to search.

Republic Day 2024: CM भजनलाल शर्मा ने ध्वजारोहण कर दी सलामी, भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा

Republic Day 2024: 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार सुबह राजधानी जयपुर में भाजपा प्रदेश कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान तिरंगा फहराया.

Republic Day 2024: CM भजनलाल शर्मा ने ध्वजारोहण कर दी सलामी, भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा
X
By Neha Yadav

Republic Day 2024: 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार सुबह राजधानी जयपुर में भाजपा प्रदेश कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान तिरंगा फहराया. इससे पहले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने 7.30 बजे अपने आवास ओटीएस में ध्वजारोहण किया.

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी. वहीँ भाजपा प्रदेश कार्यालय पर ध्वजारोहण कर तिरंगे की शान के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले माँ भारती के वीर सपूतों के प्रति भावपूर्ण कृतज्ञता अर्पित की. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी,सांसद रामचरण बोहरा, विधायक गोपाल शर्मा,राघव शर्मा समेत प्रमुख नेता मौजूद रहे.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा " हमारे किसान भाई, हमारे कर्मचारी, अधिकारी और राजस्थान के नागरिकों को मैं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं...मैं उन्हें नागरिक के कर्तव्य भी याद दिलाना चाहता हूं क्योंकि देश के निर्माण में हर नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। इसलिए अपना कर्तव्य मानते हुए देश निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं"

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story