Begin typing your search above and press return to search.

Rekha Gupta biography Hindi: कौन हैं रेखा गुप्ता? हरियाणा में जन्म, जानें DU अध्यक्ष से दिल्ली की महिला CM तक का सियासी सफर!

Rekha Gupta biography Hindi: दिल्ली को 27 साल बाद भाजपा का मुख्यमंत्री मिल गया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा को मुख्यमंत्री चुना गया है।

Rekha Gupta biography Hindi: कौन हैं रेखा गुप्ता? हरियाणा में जन्म, जानें DU अध्यक्ष से दिल्ली की महिला CM तक का सियासी सफर!
X
By Ragib Asim

Rekha Gupta biography Hindi: दिल्ली को 27 साल बाद भाजपा का मुख्यमंत्री मिल गया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा को मुख्यमंत्री चुना गया है। पर्यवेक्षक चुने गए रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ ने इसकी जानकारी दी है। वे 20 फरवरी को रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। आइए रेखा गुप्ता के बारे में जानते हैं।

कौन हैं रेखा गुप्ता?

रेखा शालीमार बाग सीट से विधायक चुनी गई हैं। वे फिलहाल दिल्ली भाजपा की महासचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरू किया था। छात्र राजनीति के दौरान ही वे दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज में सचिव चुनी गई थीं। वे मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं, लेकिन जब वे 2 साल की थीं, तब उनका परिवार दिल्ली आ गया था।

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

रेखा गुप्ता का जन्म 1974 में हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ गांव में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी थे। 1976 में उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया, जब वह केवल 2 साल की थीं। उनकी प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक की पढ़ाई दिल्ली में ही हुई।

छात्र राजनीति से भाजपा तक

रेखा गुप्ता ने अपनी पढ़ाई के दौरान ही राजनीति में कदम रख दिया था। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़कर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की।

  • दिल्ली विश्वविद्यालय में दौलत राम कॉलेज की सचिव बनीं।
  • 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) अध्यक्ष चुनी गईं।
  • एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद भाजपा युवा मोर्चा में सक्रिय रहीं।

राजनीतिक करियर और उपलब्धियां

  • रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर भाजपा में लगातार आगे बढ़ता गया।
  • 2003-04: भाजपा युवा मोर्चा दिल्ली इकाई की सचिव बनीं।
  • 2004-06: भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की राष्ट्रीय सचिव रहीं।
  • 2007: उत्तर पीतमपुरा से MCD पार्षद बनीं।
  • 2007-09: एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष बनीं।
  • 2009: दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव चुनी गईं।
  • 2010: भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य बनीं।

विधानसभा चुनाव और जीत

रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग से 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

  • 2015 में आम आदमी पार्टी (AAP) की वंदना कुमारी से 11,000 वोटों से हारीं।
  • 2020 में फिर से वंदना कुमारी के खिलाफ लड़ीं, लेकिन 3,400 वोटों से हार गईं।
  • 2025 के चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर वंदना कुमारी को हराकर विधायक बनीं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story