Begin typing your search above and press return to search.

RCB vs GT Pitch Report: आज बेंगलुरु और गुजरात के बीच होगी भिड़ंत, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट

RCB vs GT Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 52वां मैच शनिवार (4 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

RCB vs GT Pitch Report: आज बेंगलुरु और गुजरात के बीच होगी भिड़ंत, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट
X
By Ragib Asim

RCB vs GT Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 52वां मैच शनिवार (4 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह स्टेडियम RCB का घरेलू मैदान है और इस संस्करण में इसे 7 मैचों की मेजबानी मिली है। यह मैच यहां सीजन का 5वां मुकाबला होगा। आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

इस स्टेडियम की पिच तीन परतों से बनी है, जिसमें पहली परत लाल मिट्टी और रेत की, दूसरी काली कपास मिट्टी की और तीसरी चिकनी मिट्टी की है। इस तरह की पिच अच्छा उछाल और गति मिलने से बल्लेबाज और गेंदबाजों को समान अवसर मिलते हैं। हालांकि, मैदान की बाउंड्री छोटी होने के कारण बल्लेबाज बड़े शॉट लगाने में सफल रहते हैं। ऐसे में इस मैच में दर्शकों को हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

एक्यूवेदर के मुताबिक, 4 मई को बेंगलुरु में अच्छी गर्मी होगी। दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी। बारिश की 2 प्रतिशत संभावना है।

स्टेडियम के IPL से जुड़े खास आंकड़े

इस स्टेडियम में अब तक 92 IPL मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 39 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 49 मैच जीते हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन और दूसरी पारी का 147 रन है। यहां उच्चतम स्कोर SRH (287/3 बनाम RCB, 2024) के नाम दर्ज है। इसी तरह इस मैदान पर न्यूनतम स्कोर RCB (82 बनाम KKR, 2008) के नाम ही दर्ज है।

IPL में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने 88 मैच खेले हैं, जिसमें 40 में उसे जीत और 43 मुकाबलों में हार मिली है। इसी तरह 1 मैच टाई रहा है और 4 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल सका है। GT ने इस मैदान पर अब तक केवल 1 ही मैच खेला है, जिसमें उसे जीत मिली थी। ऐसे में वह इस बार भी अपनी जीत के क्रम को बरकरार रखना चाहेगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story