Begin typing your search above and press return to search.

RBI Cyber Fraud Compensation : बैंक खाते से उड़े पैसे तो RBI दिलाएगा मुआवजा साइबर ठगी पर अब ग्राहकों को मिलेंगे 25,000 रुपये, जानें कैसे

RBI Cyber Fraud Compensation : बैंक ठगी के मामलों में कस्टमर को अब 25,000 रुपये तक का मुआवजा दिया जायेगा. भारतीय रिजर्व बैंक इसके लिए प्लान बना रहा हैं, और नियम और गाइडलाइन लाने की तैयारी कर रहा है.प्लान जल्द ही सार्वजनिक किया जायेगा. इसमें आम जनता भी अपनी राय आरबीआई को भेज सकेंगे.

RBI Cyber Fraud Compensation : बैंक खाते से उड़े पैसे तो RBI दिलाएगा मुआवजा साइबर ठगी पर अब ग्राहकों को मिलेंगे 25,000 रुपये, जानें कैसे
X

RBI Cyber Fraud Compensation : बैंक खाते से उड़े पैसे तो RBI दिलाएगा मुआवजा साइबर ठगी पर अब ग्राहकों को मिलेंगे 25,000 रुपये, जानें कैसे

By Uma Verma

RBI Cyber Fraud Compensation : बैंक ठगी के मामलों में कस्टमर को अब 25,000 रुपये तक का मुआवजा दिया जायेगा. भारतीय रिजर्व बैंक इसके लिए प्लान बना रहा हैं, और नियम और गाइडलाइन लाने की तैयारी कर रहा है.प्लान जल्द ही सार्वजनिक किया जायेगा इसमें आम जनता भी अपनी राय आरबीआई को भेज सकेंगे.


RBI Cyber Fraud Compensation : देशभर में बढ़ते सायबर ठगी के बीच आम जनता के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है बैंक ठगी के मामलों में कस्टमर को अब 25,000 रुपये तक का मुआवजा दिया जायेगा. भारतीय रिजर्व बैंक इसके लिए प्लान बना रहा हैं, और नियम और गाइडलाइन लाने की तैयारी कर रहा है. आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 4 से 6 फरवरी तक चली मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक के बाद आज शुक्रवार को ये ऐलान किया उन्‍होंने कहा छोटे मूल्य के ठगी वाले लेनदेन के मामले में बैंक अब ग्राहकों को मुआवजा देने के लिए नए नियम बना रहा है.


ठगी हुई तो बैंक देगा पैसा

भरतीय रिजर्व बैंक ने कस्टमर की भलाई के लिए ये फैसला लिया हैं. जानकारों का कहना है कि आज कल गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को डिजिटल ठगी का शिकार बनाया जाता है, कभी मोबाइल पर OTP भेजकर तो कभी शादी कार्ड के बहाने तो कभी खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर या कोई एजेंट बनकर कभी पेंशन रोकने का डर दिखाकर अपराधी मासूम लोगों को शिकार बनाते हैं. शिकार होने वालों में ज्यादातर गरीब वर्ग के लोग शामिल होते हैं ऐसे समय में केंद्रीय बैंक का नया नियम आम लोगों को राहत देने वाला साबित होगा. नियम की जानकारी बैंक जल्द ही देगा.

आप भी अपनी राय दे पाएंगे

RBI गवर्नर ने बताया कि 2017 में एक नियम बनाया गया था, जिसमें यह साफ किया गया था कि अगर आपके साथ ऑनलाइन ठगी होता है तो उसमें आपकी गलती कितनी मानी जाएगी नियम के अनुसार किन हालातों में और कितने समय के अन्दर शिकायत करने पर आपको पैसे का नुकसान नहीं होगा और बैंक मुआवजा देगा.

आजकल पेमेंट के नए-नए तरीके आ गए हैं इसलिए पुराने नियमों को बदलने की जरूरत है RBI गवर्नर ने बताया कि हम नए नियमों का एक ढांचा तैयार कर रहे हैं, इसमें छोटी-मोटी ठगी होने पर मुआवजा मिलने के नियम भी शामिल होंगे. बहुत जल्द इसे आम जनता के सामने पेश किया जाएगा जिसमें आप भी अपना परामर्श बैंक को भेज सकेंगे.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story