Ramadan 2025: पहले रोजे की तारीख फाइनल! जानें आपकी शहर की सहरी-इफ्तार टाइमिंग
Ramadan 2025: जानें रमजान की शुरुआत कब होगी, सहरी और इफ्तार का समय, और चांद दिखने की तारीखें। भारत, सऊदी अरब, UAE और पाकिस्तान में रमजान चांद का अपडेट।

Ramadan 2025 Start Date Sehri Iftar Timings Moon Sighting: रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना होता है, जो मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद खास होता है। इस साल रमजान की शुरुआत 28 फरवरी या 1 मार्च से होने की संभावना है। यह तिथि चांद के दिखने पर निर्भर करती है। अगर 28 फरवरी को चांद दिखता है, तो रमजान 1 मार्च से शुरू होगा। वहीं, अगर चांद 1 मार्च को दिखता है, तो रमजान 2 मार्च से शुरू होगा।
चांद दिखने की तारीखें (Moon Sighting 2025)
- भारत: यहाँ चांद 1 मार्च को दिख सकता है, जिससे रमजान 2 मार्च से शुरू हो सकता है।
- सऊदी अरब: यहाँ चांद 28 फरवरी को दिखने की उम्मीद है, जिससे रमजान 1 मार्च से शुरू होगा।
- UAE और पाकिस्तान: इन देशों में भी चांद दिखने की तारीख 28 फरवरी या 1 मार्च हो सकती है।
सहरी और इफ्तार का समय (Sehri and Iftar Timings 2025)
रमजान के दौरान सहरी (सुबह का भोजन) और इफ्तार (शाम का भोजन) का समय हर दिन बदलता है। यहाँ कुछ प्रमुख तारीखों का समय दिया गया है:
तारीख रोजा नंबर सहरी टाइम इफ्तार टाइम
- 1 मार्च 2025 1 5:26 AM 6:23 PM
- 2 मार्च 2025 2 5:26 AM 6:23 PM
- 3 मार्च 2025 3 5:25 AM 6:23 PM
- 4 मार्च 2025 4 05:24 AM 6:24 PM
- 5 मार्च 2025 5 05:23 AM 6:25 PM
- 6 मार्च 2025 6 05:22 AM 6:25 PM
- 7 मार्च 2025 7 05:21 AM 6:26 PM
- 8 मार्च 2025 8 05:20 AM 6:27 PM
- 9 मार्च 2025 9 05:18 AM 6:27 PM
- 10 मार्च 2025 10 05:17 AM 6:28 PM
- 11 मार्च 2025 11 05:16 AM 6:28 PM
- 12 मार्च 2025 12 05:15 AM 6:29 PM
- 13 मार्च 2025 13 05:14 AM 6:29 PM
- 14 मार्च 2025 14 05:13 AM 6:30 PM
- 15 मार्च 2025 15 05:12 AM 6:31 PM
- 16 मार्च 2025 16 05:10 AM 6:31 PM
- 17 मार्च 2025 17 05:09 AM 6:32 PM
- 18 मार्च 2025 18 05:08 AM 6:32 PM
- 19 मार्च 2025 19 05:07 AM 6:33 PM
- 20 मार्च 2025 20 05:06 AM 6:34 PM
- 21 मार्च 2025 21 05:04 AM 6:34 PM
- 22 मार्च 2025 22 05:03 AM 6:35 PM
- 23 मार्च 2025 23 05:02 AM 6:35 PM
- 24 मार्च 2025 24 05:01 AM 6:36 PM
- 25 मार्च 2025 25 05:00 AM 6:36 PM
- 26 मार्च 2025 26 04:58 AM 6:37 PM
- 27 मार्च 2025 27 04:57 AM 6:37 PM
- 28 मार्च 2025 28 04:56 AM 6:38 PM
- 29 मार्च 2025 29 04:54 AM 6:39 PM
- 30 मार्च 2025 30 04:53 AM 6:39 PM
रमजान का महत्व (Ramadan Importance)
रमजान मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद पवित्र महीना होता है। इस दौरान लोग सुबह से शाम तक उपवास रखते हैं और अपना समय इबादत में बिताते हैं। रोजा रखने के अलावा, कुरान पढ़ना, नमाज अदा करना और दान करना भी इस महीने का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रमजान के अंत में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है, जो 30 या 31 मार्च 2025 को पड़ सकता है।
क्या है सहरी और इफ्तार?
- सहरी: सुबह सूरज निकलने से पहले किया जाने वाला भोजन।
- इफ्तार: शाम को सूरज ढलने के बाद रोजा खोलने के लिए किया जाने वाला भोजन।
