Begin typing your search above and press return to search.

Ram Rahim On Parole: राम रहीम को हरियाणा सरकार ने फिर दी राहत, 29 दिन में दूसरी बार मिली पैरोल, 50 दिन की मिली पैरोल

Ram Rahim On Parole: अपनी शिष्याओं से रेप और हत्या के मामले में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह 50 दिन की पैरोल पर बाहर आएगा।

Ram Rahim On Parole: राम रहीम को हरियाणा सरकार ने फिर दी राहत, 29 दिन में दूसरी बार मिली पैरोल, 50 दिन की मिली पैरोल
X
By Ragib Asim

Ram Rahim On Parole: अपनी शिष्याओं से रेप और हत्या के मामले में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह 50 दिन की पैरोल पर बाहर आएगा। हरियाणा सरकार की ओर से उसे 29 दिन में दूसरी बार पैरोल मिली है। वह शनिवार शाम को रोहतक जेल से बाहर निकलेगा। पैरोल के दौरान गुरमीत उत्तर प्रदेश में बागपत के बरनावा आश्रम में रहेगा। हरियाणा जेल नियम के अनुसार सजायाफ्ता कैदी साल में 70 दिन की पैरोल ले सकता है।

गुरमीत को पिछले साल नवंबर में 21 दिनों की फरलो दी गई थी। इस दौरान वह बागपत के आश्रम में रहा। 21 दिसंबर की शाम को वह रोहतक जेल में लौट गया था। गुरमीत को 2017 में सजा होने के बाद 9 बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है। अक्टूबर 2020 में 1 दिन, 21 मई 2021 को 1 दिन, 7 फरवरी, 2022 को 21 दिन, जून 2022 को 1 महीने, अक्टूबर 2022 को 40 दिन की पैरोल मिली थी।

पिछले साल गुरमीत को 3 बार पैरोल मिली थी। 21 जनवरी 2023 को 40 दिन, 20 जुलाई 2023 को 30 दिन और नवंबर में 21 दिन की फरलो मिली थी। बता दें कि पंचकूला की विशेष केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कोर्ट ने अगस्त, 2017 में गुरमीत को दोषी ठहराया था। इसके बाद हत्या के मामले में कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है। पैरोल के दौरान राम रहीम को सिरसा डेरे में जाने की अनुमति नहीं है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story