Begin typing your search above and press return to search.

Rajyasabha Election: चुनाव की घोषणा: 37 सीटों के लिए होंगे चुनाव, इसमें छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीट भी शामिल...

Rajyasabha Election: भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की रिक्त होने वाली 37 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है। छत्तीसगढ़ के पांच में से दो सीटें रिक्त हो रही है। रिक्त सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है।

Rajyasabha Election: चुनाव की घोषणा: 37 सीटों के लिए होंगे चुनाव, इसमें छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीट भी शामिल...
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

रायपुर।18 फरवरी 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की रिक्त होने वाली 37 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है। छत्तीसगढ़ के पांच में से दो सीटें रिक्त हो रही है। रिक्त सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। आयोग द्वारा जारी चुनावी कैलेंडर पर गौर करें तो 20 मार्च तक चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होंगे

छत्तीसगढ़ कोटे की जिन दो सीटों पर राज्यसभा सदस्य के लिए चुनाव होंगे वर्तमान में दोनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। फूलोदेवी नेताम व केटीएस तुलसी कांग्रेस के कोटे से राज्यसभा सदस्य हैं। दोनों का कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया की अधिसूचना जारी कर दी है।

राज्यसभा की 37 सीटों के चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा। 5 मार्च तक उम्मीदवार नामांकन भरेंगे। 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 मार्च तक नामांकन वापसी की तिथि तय की गई है। 16 मार्च को मतदान होगा, सुबह 9 से शाम 4 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। मतदान के बाद शाम 5 बजे से वोटों की गिनती होगी। 20 मार्च तक चुनाव की पूरी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की 5 सीटें

राजीव शुक्ला (कांग्रेस) कार्यकाल: 2022-28, रंजीत रंजन (कांग्रेस) कार्यकाल: 2022-28, फूलो देवी नेताम (कांग्रेस) कार्यकाल: 2022-26, (कांग्रेस) केटीएस तुलसी कार्यकाल: 2022-26,देवेन्द्र प्रताप सिंह (भाजपा) कार्यकाल: 2024-30

केटीएस तुलसी और फूलोदेवी नेतामा का कार्यकाल 2 अप्रैल को हो रहा समाप्त

केटीएस तुलसी सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। वह वर्ष 2020 में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद चुने गए थे। संसद में संवैधानिक और कानूनी मामलों पर उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनका कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को समाप्त होगा। फूलो देवी नेताम बस्तर क्षेत्र से आने वाली आदिवासी नेता हैं। वह छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वर्ष 2020 में राज्यसभा सांसद चुनी गई थीं। उनका कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को समाप्त होगा।







Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story