Begin typing your search above and press return to search.

Rajveer Singh Diler Died: चुनव के बीच में BJP सांसद राजवीर दिलेर की मौत, हाल ही मुरादाबाद के बीजेपी उम्मीदवार सर्वेश सिंह की हुई थी मौत

Rajveer Singh Diler Died: उत्तर प्रदेश की हाथरस लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद राजवीर दिलेर की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उनका इलाज अलीगढ़ के एक अस्पताल में चल रहा था।

Rajveer Singh Diler Died: चुनव के बीच में BJP सांसद राजवीर दिलेर की मौत, हाल ही मुरादाबाद के बीजेपी उम्मीदवार सर्वेश सिंह की हुई थी मौत
X
By Ragib Asim

Rajveer Singh Diler Died: हाथरस से बीजेपी सांसद राजवीर दिलेर का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। समूचे जिले में उनकी मौत की खबर से शोक की लहर है। भाजपा के लिए यह एक बड़ी राजनीतिक क्षति है। राजवीर दिलेर ने 2019 में बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीतकर संसद में प्रवेश किया था। उनकी मौत उनके इलाज के दौरान अलीगढ़ के वरुण हॉस्पिटल में हुई है।

इससे पहले मुरादाबाद से भी भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया था। उनका दिल्ली एम्स में संक्षिप्त बीमारी के बाद हृदय गति रुकने से हुआ। सर्वेश सिंह चुनाव प्रचार में ज्यादा सक्रिय नहीं रहे थे, लेकिन मतदान के दिन वे अपनी लोकसभा सीट पर पहुंचे और वोट डाले थे। लेकिन अगले दिन ही उनकी मौत हो गई थी।

राजवीर दिलेर 65 वर्ष के थे और उनके पिता किशन लाल दिलेर भी हाथरस से सांसद रहे हैं। राजवीर 2017 में इगलास विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे, लेकिन उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया था।

राजवीर दिलेर बेदाग छवि वाले नेता थे और इसी कारण उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया गया था। उनकी मृत्यु के बाद पार्टी में आंतरिक कलह बढ़ गया है। इससे पहले भी अन्य उम्मीदवारों की चर्चा में थे, जैसे कि सांसद राजेश दिवाकर, पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक प्रधान, प्रदेश महामंत्री अंजुला माहौर और आगरा भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story