Begin typing your search above and press return to search.

Rajasthan Election Results Live-2023: राजस्थान के रुझानों में बीजेपी को बहुमत, राजस्‍थान मतगणना live मे देखिए

Rajasthan Election Results Live-2023: राजस्‍थान की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ है। आज प्रदेश के सभी जिला मुख्‍यालयों में वोटों की गिनती चल रही है। NPG.NEWS पर पढ़ि‍ए मगणना की पल-पल की खबर...

Rajasthan Election Results Live-2023:  राजस्थान के रुझानों में बीजेपी को बहुमत, राजस्‍थान मतगणना live मे देखिए
X
By Acharya Soni

Rajasthan Election Results Live-2023: राजस्‍थान की 200 में से 199 सीटों के लिए मतगणना शुरु हो गई है। राज्‍य में अगली सरकार किसकी होगी इसकी तस्‍वीर दोपहर बाद तक साफ होने की उम्‍मीद है। नामांकन के बाद श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन की वजह से वहां चुनाव स्‍थगित कर दिया गया। इस वजह से 199 सीटों के लिए वोटिंग हुई है।

राज्‍य की 199 सीटों के लिए कुल 1862 प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में हैं। 25 नवंबर को हुए मतदान में कुल 74.62 प्रतिशत मतदान हुआ है। राज्‍य के सभी जिला मुख्‍यालयों में मतगणना की प्रक्रिया चल रही है। मतगणना से जुड़ी हर खबर से अपने पाठकों को अपडेट रखने के लिए NPG.NEWS ने विशेष व्‍यवस्‍था की है। वोटों की गिनती में उतार-चढ़ाव से लेकर मतगणना से जुड़ी हर खबर आप यहां पढ़ सकते हैं....

Live Updates

  • 3 Dec 2023 4:24 AM GMT

    Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा ने छुआ 80 का आंकड़ा: चुनाव आयोग

    Rajasthan Election Results 2023 Live: चुनाव आयोग के मुताबिक, राजस्थान की 81 सीटों पर भाजापा आगे है वहीं कांग्रेस 61 सीटों पर आगे चल रही है। 12 सीटों पर अन्य आगे।  




  • 3 Dec 2023 4:16 AM GMT

    Rajasthan Election Results 2023 Live: बाबा बालकनाथ तिजारा विधानसभा सीट से आगे

    Rajasthan Election Results 2023 Live: अलवर के तिजारा विधानसभा सीट से बाबा बालकनाथ आगे चल रहे हैं। बता दें कि उनके चुनावी प्रचार में योग आदित्यनाथ गए थे। राजस्थान में अगर भाजपा की सरकार बनी तो मुमकिन है कि बाबा बालकनाथ सीएम का ताल ठोक सकते हैं। 

  • 3 Dec 2023 4:10 AM GMT

    Rajasthan Assembly Election Results 2023 Live: सचिन पायलट पहले राउंड में पीछे

    Rajasthan Assembly Election Results 2023 Live: राजस्थान की टोंक जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। टोंक विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सचिन पायलट 240 वोटो से पहले राउंड में पीछे चल रहे हैं। वहीं शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी बीजेपी आगे ही है। बीजेपी 27 सीटों पर आगे है, वहीं कांग्रेस 18 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं 6 सीटों पर अन्य पार्टियां आगे चल रही हैं।

  • 3 Dec 2023 4:07 AM GMT

    Rajasthan Assembly Election Results 2023 Live: VVIP सीटों पर कौन आगे कौन पीछे

    Rajasthan Assembly Election Results 2023 Live: अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट से आगे

    Rajasthan Assembly Election Results 2023 Live: वसुंधरा राजेझालरापाटल सीट से आगे

    Rajasthan Assembly Election Results 2023 Live: बालकनाथ योगी तिजारा सीट से आगे

    Rajasthan Assembly Election Results 2023 Live: राज्यवर्धन सिंह राठौर झोटवाड़ा सीट से आगे

    Rajasthan Assembly Election Results 2023 Live: सचिन पायलट टोंक सीट से आगे

  • 3 Dec 2023 3:55 AM GMT

    Rajasthan Election Results: भाजपा 105 सीटों पर आगे

    Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा 105 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस ने 80 का आंकड़ा छू लिया है।  

  • 3 Dec 2023 3:48 AM GMT

    Rajasthan Election Results Live: अशोक गहलोत चल रहे आगे

    Rajasthan Election Results Live: राजस्‍थान में वीवीआईपी सरदारपुरा सीट से राजस्‍थान के सीएम अशोक गहलोत अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 742 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के लिए यह राहत वाली खबर है। राजस्थान में 132 सीटों पर रझान आ चुके हैं। जिसमें बीजेपी 73 और कांग्रेस 57 सीटों पर आगे है।


  • 3 Dec 2023 3:27 AM GMT

    Rajasthan Election Results Live: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 91 सीटों पर आगे

    Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 87 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 91 सीटों पर आगे चल रही है। इसके साथ ही 4 सीटों पर अन्य भी आगे हैं।

  • 3 Dec 2023 3:21 AM GMT

    Rajasthan Assembly election Results 2023 Live: कांग्रेस ने राजस्थान में तैनात किए पर्यवेक्षक

    Rajasthan Assembly election Results 2023 Live: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम जारी होने से पहले कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने चार राज्यों में पर्यवेक्षकों की तैनाती की है। जिनमें चार नाम शामिल हैं। लिस्ट में चार लोगों के नाम शामिल हैं।

    • भूपेंद्र सिंह हुड्डा
    • मधुसूदन मिस्त्री
    • मुकुल वास्निक
    • शकील अहमद खान

  • 3 Dec 2023 3:19 AM GMT

    Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान में 199 सीटों पर मतगणना जारी

    Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान में 199 सीटों पर मतगणना जारी है। इस समय भाजपा 45 सीटों पर कांग्रेस 43 सीटों पर औ और अन्य 5 सीटों पर आगे चल रही है। 

  • 3 Dec 2023 3:17 AM GMT

    Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर

    Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान में दिग्गज नेता अपने विधानसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं। सचिन पायलट और राज्यवर्धन सिंह राठौर जैसे नेता आगे चल रहे हैं। 

Next Story