Begin typing your search above and press return to search.

Rajasthan Election Results Live-2023: राजस्थान के रुझानों में बीजेपी को बहुमत, राजस्‍थान मतगणना live मे देखिए

Rajasthan Election Results Live-2023: राजस्‍थान की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ है। आज प्रदेश के सभी जिला मुख्‍यालयों में वोटों की गिनती चल रही है। NPG.NEWS पर पढ़ि‍ए मगणना की पल-पल की खबर...

Rajasthan Election Results Live-2023:  राजस्थान के रुझानों में बीजेपी को बहुमत, राजस्‍थान मतगणना live मे देखिए
X
By Acharya Soni

Rajasthan Election Results Live-2023: राजस्‍थान की 200 में से 199 सीटों के लिए मतगणना शुरु हो गई है। राज्‍य में अगली सरकार किसकी होगी इसकी तस्‍वीर दोपहर बाद तक साफ होने की उम्‍मीद है। नामांकन के बाद श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन की वजह से वहां चुनाव स्‍थगित कर दिया गया। इस वजह से 199 सीटों के लिए वोटिंग हुई है।

राज्‍य की 199 सीटों के लिए कुल 1862 प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में हैं। 25 नवंबर को हुए मतदान में कुल 74.62 प्रतिशत मतदान हुआ है। राज्‍य के सभी जिला मुख्‍यालयों में मतगणना की प्रक्रिया चल रही है। मतगणना से जुड़ी हर खबर से अपने पाठकों को अपडेट रखने के लिए NPG.NEWS ने विशेष व्‍यवस्‍था की है। वोटों की गिनती में उतार-चढ़ाव से लेकर मतगणना से जुड़ी हर खबर आप यहां पढ़ सकते हैं....

Live Updates

  • 3 Dec 2023 7:03 AM GMT

    Rajasthan Election Results 2023 Live: राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पीछे

    Rajasthan Election Results 2023 Live: झोटवाड़ा विधानसभा सीट से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक चौधरी आगे चल रहे हैं।

  • 3 Dec 2023 6:50 AM GMT

    Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान के हॉट सीटों पर कौन आगे कौन पीछे

    Rajasthan Election Results 2023 Live: सचिन पायलट- टोंक विधानसभा सीट से सचिन पायलट आगे चल रहे हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता पीछे चल रहे हैं।

    वसुंधरा राजे- झालरापाटन विधानसभा सीट से वसुंधरा राजे आगे चल रहीं हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल पीछे चल रहे हैं।

    अशोक गहलोत- सरदारपुरा विधानसभा सीट से अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रॉफेसर डॉ. महेंद्र राठौड़ पीछे चल रहे हैं।

    किरोड़ी लाल मीणा- सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से किरोड़ी लाल मीणा आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार पीछे चल रहे हैं।

    गजेंद्र सिंह- लोहावट विधानसभा सीट से गजेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से किशनाराम विश्नोई पीछे चल रहे हैं।

  • 3 Dec 2023 6:43 AM GMT

    Rajasthan Assembly Election Results 2023 Live: गंगानगर में कांग्रेस से आगे चल रही बीजेपी

    Rajasthan Assembly Election Results 2023 Live: गंगानगर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार जयदीप बिहानी 11,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। राजस्थान की गंगानगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने अंकुर मंगलानी को बीजेपी के जयदीप बिहानी कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

  • 3 Dec 2023 6:30 AM GMT

    Rajasthan Assembly Election Results 2023 Live: दूदू से बीजेपी प्रत्याशी जीते

    राजस्थान के दूदू से बीजेपी प्रत्याशी प्रेमचंद बैरवा ने की जीत हासिल। पांच साल पहले हुए चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे बाबूलाल नागर को 68 हजार से ज्यादा वोट हासिल हुए थे। इस बार बाबूलाल कांग्रेस की ओर से चुनाव में खड़े हुए हैं। वहीं भाजपा के प्रेमचंद बैरवा को बीते चुनाव में 53 हजार वोटों के साथ संतोष करना पड़ा था।

  • 3 Dec 2023 6:22 AM GMT

    Rajasthan Election Results 2023 Live: टोंक विधानसभा सीट से सचिन पायलट आगे

    Rajasthan Election Results 2023 Live: टोंक विधानसभा सीट से सचिन पायलट आगे चल रहे हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता पीछे चल रहे हैं।

  • 3 Dec 2023 6:13 AM GMT

    Rajasthan Election Results 2023 Live: वसुंधरा राजे आगे

    Rajasthan Election Results 2023 Live: वसुंधरा राजे 24 हजार वोटों से आगे चल रही है। झालरापाटन विधानसभा सीट से वो चुनाव मैदान में हैं। 

  • 3 Dec 2023 6:04 AM GMT

    Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा 113 सीटों पर आगे: चुनाव आयोग

    Rajasthan Election Results 2023 Live: चुनाव आयोग के चुनावी रुझान के अनुसार, भाजपा ने 113 सीटों पर आगे है।

  • 3 Dec 2023 5:57 AM GMT

    Rajasthan Assembly Election Results 2023 Live: जश्न में डूबी भाजपा, शुरुआती रुझानों में आगे

    Rajasthan Assembly Election Results 2023 Live:राजस्थान में भाजपा कार्यकर्ता शुरुआती रुझानों के बाद से सेलिब्रेट कर रहे हैं। जयपुर में राज्य चुनावों में पार्टी की बढ़त के साथ जश्न का माहौल है।

  • 3 Dec 2023 5:43 AM GMT

    Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा 104 सीटों पर आगे

    Rajasthan Election Results 2023 Live: भाजपा 104 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस ने 73 का आंकड़ा छू लिया है। 

  • 3 Dec 2023 5:42 AM GMT

    Rajasthan Assembly Election Results 2023 Live: भाजपा उम्मीदवार सतीश पूनिया आमेर से हुए पीछे

    Rajasthan Assembly Election Results 2023 Live: नए रुझानों के मुताबिक भाजपा अब अजमेर (उत्तर) और अजमेर (दक्षिण) में आगे चलर ही है। इन दोनों ही जगह पर पहले कांग्रेस आगे थी।नसीराबादसीटसेभीBJPआगेचलरहीहै।वहीं आमेर सीट से बीजेपी प्रत्याशी सतीशपूनिया पीछे हो गए हैं।इस सीटपरउन्हें कांग्रेस के प्रशांत शर्मा से कड़ी टक्कर मिल रही है जो तकरीबन 2900 वोटों के अंतर से आगे हैं।

Next Story