Begin typing your search above and press return to search.

कातिल पत्नी की खौफनाक करतूत! पति की हत्या कर कचरा गाड़ी में फेंकी लाश, फिर पेट्रोल छिड़कर लगा दी आग

Jaipur Murder News: राजस्थान के जयपुर जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. करधनी में एक पत्नी ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए कचरे में फेंक कर लाश को जला दिया.

Jaipur Murder News
X

इमेज- इंटरनेट 

By Neha Yadav

Jaipur Crime News: 3 अप्रैल 2026, राजस्थान के जयपुर जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. करधनी में एक पत्नी ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए कचरे में फेंक कर लाश को जला दिया.

पत्नी ने की पति की हत्या

पूरा मामला करधनी थाना क्षेत्र का है. घटना 1 अप्रैल की है. मृतक की पहचान रिद्धि-सिद्धि नगर, खोरा बीसल गांव के रहने वाले 34 वर्षीय शेख हसन के रूप में हुई है. मृतक की पत्नी नोक्षम ने घरेलु कलेश से तंग आकर बेटे के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और उसे कचरे में फेंक कर आग लगा दी.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक़, शेख हसन मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला था. वह जयपुर में रहकर कचरा बीनने का काम करता था. शेख हसन परिवार के साथ कचरा बिनने का काम करता था. अपने परिवार के साथ रहता था. उसे शराब पीने की आदत थी. रोज घर में शराब पीकर आता और मारपीट करता था.

पत्नी ने मारकर कचरे में फेंका और लगा दी आग

बुधवार रात घटना वाले दिन भी शेख हसन शराब पीकर घर में आया और झगड़ने लगा. धीरे धीरे विवाद बढ़ गया. जिससे तंग आकर पत्नी ने गुस्से में पति के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गयी. उसके बाद नाबालिग बेटे के मदद से शव को ठिकाने लगाने के लिए कचरा गाड़ी में डालकर निवारू रोड स्थित एक खाली भूखंड में कचरे की ढेर में फेंक दिया. इसके बाद पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी. लेकिन शव पूरी तरह नहीं जल पाया.

कैसे हुआ हत्याकांड का खुलासा

अगले दिन गुरुवार सुबह शेख हसन की अधजली लाश मिली. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी. मौके पर FSL टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज जांच किये जिसके आधार पर मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया. पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की फिर अपना गुनाह कुबूल किया.

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story