Begin typing your search above and press return to search.

Rajasthan Cabinet Expansion: भजनलाल सरकार के कैबिनेट में 22 मंत्री, 12 कैबिनेट मंत्रियों समेत दिग्गजों ने ली शपथ

Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान विधानसभा में जीत के बाद आज सीएम भजनलाल कैबिनेट का विस्तार हो गया है। शपथग्रहण समारोह में कुल 22 विधायकों ने शपथ ली है।

Rajasthan Cabinet Expansion: भजनलाल सरकार के कैबिनेट में 22 मंत्री, 12 कैबिनेट मंत्रियों समेत दिग्गजों ने ली शपथ
X
By Ragib Asim

Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान विधानसभा में जीत के बाद आज सीएम भजनलाल कैबिनेट का विस्तार हो गया है। शपथग्रहण समारोह में कुल 22 विधायकों ने शपथ ली है। जिसमे 12 विधायको को कैबिनेट मंत्री और 10 विधायको को राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। इस तरह कुल मिलाकर भजन लाल सरकार में सीएम, 2 डिप्टी सीएम को मिलाकर कुल 15 कैबिनेट मंत्री हो गए हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र ने सभी को मंत्री पद की शपथ दिलाई है। भजनलाल शर्मा मंत्रिमंडल में किरोड़ीलाल मीणा, गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन राठौड़ को भी शामिल किया गया है। बता दें कि सीएम भजनलाल के शपथग्रहण के 15 दिनों के बाद आज मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है।

12 विधायक बने कैबिनेट मंत्रीः देखें लिस्ट

  • डॉ. किरोड़ी लाल मीणा
  • गजेंद्र सिंह खींवसर
  • राज्यवर्धन सिंह राठौड़
  • बाबूलाल खराड़ी
  • मदन दिलावर
  • जोगाराम पटेल
  • सुरेश सिंह रावत
  • अविनाश गहलोत
  • जोराराम कुमावत
  • हेमंत मीणा
  • कन्हैयालाल चौधरी
  • सुमित गोदारा।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)-

  • संजय शर्मा
  • गौतम कुमार
  • झाबर सिंह खर्रा
  • सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी
  • हीरालाल नागर।

राज्यमंत्रीः

  • ओटाराम देवासी
  • डॉ मंजू बाघमार
  • विजय सिंह चौधरी
  • के के बिश्नोई
  • जवाहर सिंह बेढम।

राजस्थान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 22 विधायकों ने शनिवार को मंत्री पद की शपथ ली जिनमें से 12 को कैबिनेट, पांच को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व पांच को राज्यमंत्री बनाया गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में विधायकों को पद व गोपनीयता दिलाई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले शुक्रवार को पार्टी आलाकमान से मिलने दिल्ली गए थे। उल्लेखनीय है कि राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ। इसका परिणाम तीन दिसंबर को आया। भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story