Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 94.23 प्रतिशत रहा परिणाम, वेबसाइट क्रैश हो तो ऐसे करें चेक
Rajasthan Board 10th Result 2026 Declared: आज यानी 24 मार्च 2026 को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी (Rajasthan Board 10th Result 2026) कर दिया है.

इमेज- इंटरनेट
Rajasthan Board 10th Result 2026 Declared: 24 मार्च 2026, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के 10वीं कक्षा के स्टूडेंट का इंतज़ार अब खत्म हो गया है. आज यानी 24 मार्च 2026 को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी (Rajasthan Board 10th Result 2026) कर दिया है.
10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. बोर्ड मुख्यालय अजमेर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड अध्यक्ष और राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट जारी किया है. छात्र बोर्ड की वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
कैसा रहा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट
इस साल 12 फरवरी से 28 फरवरी तक 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया था. जिसमे 10,66,561 छात्रों ने रजिडस्टर्ड किया था. 10,49,068 छात्र परीक्षा शामिल हुए थे. परीक्षाफल 94.23% है. जिनमें लड़कों का कुल पास प्रतिशत 93.63% रहा. वहीं 94.20% लड़कियों बाजी मारी है.
राजस्थान 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कैसे चेक करें
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएँ.
- इसके बाद होमपेज पर 10वीं बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- ऐसा करते ही जो नया पेज खुलकर आएगा
- उस पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और सबमिट कर दें.
- अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.
सर्वर क्रैश होने पर कैसे चेक करें?
रिजल्ट घोषित होने के बाद लगातार रिजल्ट देखे जाने के कारण वेबसाइट पर ज्यादा लोड के कारण सर्वर क्रैश हो जाता है, ऐसे में SMS के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बस इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा,
- सबसे पहले फोन के मैसेज इनबॉक्स में जाएं.
- न्यू मैसेज पर जाकर RJ10 और उसके बाद अपना रोल नंबर लिखें.
- RJ10
इस तरह टाइप करें. - मैसेज को 5676750 या फिर 56263 पर भेज दें.
- कुछ देर में आपको रिजल्ट का मैसेज आ जायेगा.
