Begin typing your search above and press return to search.

Rajasthan News: 6 महीने में 8 बार सांप ने काटा, फिर भी जिंदा है महिला, डॉक्टर बोले चमत्कार!

Rajasthan News: पाली जिले के शेखो की ढाणी गांव की रहने वाली अफसाना बानो की कहानी किसी चमत्कार से कम नहीं है।

Rajasthan News: 6 महीने में 8 बार सांप ने काटा, फिर भी जिंदा है महिला, डॉक्टर बोले चमत्कार!
X
By Ragib Asim

Rajasthan News: राजस्थान के पाली जिले (Rajasthan News) के शेखो की ढाणी गांव की रहने वाली अफसाना बानो की कहानी (Snake Bite Survival Story) किसी चमत्कार से कम नहीं है। सोचिए, अगर किसी को एक बार सांप डस ले तो जान जाने का खतरा कितना बड़ा होता है। लेकिन अफसाना को पिछले छह महीनों में आठ बार सांप ने डसा (Afsana Bano Snake Bite) और फिर भी वह हर बार जिंदा बचकर घर लौटीं।

राजस्थान की अफसाना (Snake Bite Rajasthan) ने मीडिया को बताया कि अब उन्हें हर वक्त डर बना रहता है। खाना बनाते वक़्त, कपड़े सुखाते समय या घर के अंदर काम करते हुए हमेशा यही ख्याल आता है कि कहीं फिर से सांप न आ जाए। अफसाना के शरीर पर पुराने डसने के निशान अभी भी मौजूद हैं, जो इस कहानी की सच्चाई बयान करते हैं।

कैसे शुरू हुई यह घटना

यह सिलसिला मार्च 2025 से शुरू हुआ था। उस दिन अफसाना घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। अचानक एक सांप ने उनकी अंगुली में डस लिया। दर्द और डर से कांपते हुए अफसाना ने अपने पति मुस्ताक खान को आवाज लगाई। मुस्ताक तुरंत उन्हें बांगड़ अस्पताल लेकर गए और उनकी जान बच गई।

मार्च के बाद अप्रैल, मई और जून में भी अफसाना को बार-बार सांप ने काटा। कई बार हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा और जोधपुर AIIMS तक रेफर करना पड़ा। सितंबर में भी उन्हें दो बार सांप काट चूका है।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि एम्स से डिस्चार्ज होकर सिर्फ चार दिन बाद ही उन्हें सांप ने फिर काट लिया। लेकिन परिवार ने किसी भी तरह के अंधविश्वास या झाड़-फूंक पर भरोसा नहीं किया और तुरंत अस्पताल पहुंचे।

डॉक्टर भी रह गए हैरान

डॉ. एच.एम. चौधरी, पूर्व विभागाध्यक्ष, मेडिकल कॉलेज ने मीडिया को बताया कि बार-बार सांप के डसने से शरीर में शायद एंटीबॉडी पैदा हो गई हो, जो ज़हर से लड़ने में मदद कर रही है। हालांकि उनका कहना है कि बिना पूरी जांच के पक्का कहना मुश्किल है।



Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story