Begin typing your search above and press return to search.

थोक में आईएएस का ट्रांसफर! एक साथ 65 IAS अधिकारियों का तबादला, 25 जिलों के कलेक्टर भी बदले, टीना डाबी को मिली नई जिम्मेदारी

Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान में मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फ़ेरबदल हुआ है. राजस्थान की भजनलाल सरकार ने देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 65 अधिकारियों के तबादले किए हैं. मुख्यमंत्री के सचिव और विशिष्ट सचिव बदले गए हैं. इतना ही नहीं 25 जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है.

Rajasthan IAS Transfer
X

इमेज- NPG

By Neha Yadav

Rajasthan IAS Transfer News: 1 अप्रैल 2026, राजस्थान में मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फ़ेरबदल हुआ है. राजस्थान की भजनलाल सरकार ने देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 65 अधिकारियों के तबादले किए हैं. मुख्यमंत्री के सचिव और विशिष्ट सचिव बदले गए हैं. इतना ही नहीं 25 जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है.

65 आईएएस अधिकारियों का तबादला

65 आईएएस अधिकारियों के तबादले को लेकर कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. जिसके अनुसार, जयपुर, सीकर, फलौदी, बारां और बीकानेर समेत कई जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं. चर्चित आईएएस रिया डाबी, रजत यादव, अक्षत सिंह और गरिमा नरूला का भी तबादला हुआ है.

चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी को अब टोंक का कलेक्टर बनाया गया है. आईएएस टीना डाबी वर्तमान में बाड़मेर जिले में तैनात है.

जयपुर कलेक्टर आईएएस जितेंद्र सोनी को मुख्यमंत्री का सचिव और डीआईपीआर का सचिव बनाया गया है.

मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव आईएएस संदेश नायक को जयपुर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है.

टीना डाबी की बहन आईएएस रीया डाबी को मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है.

आईएएस ओम कसेरा को जयपुर नगर निगम का नया कमिश्नर बनाया गया है.

सीकर के कलेक्टर आईएएस मुकुल शर्मा को मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव नियुक्त किया गया है.

आईएएस आलोक रंजन को जोधपुर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है.

आईएएस गौरव अग्रवाल को उदयपुर का कलेक्टर बनाया गया है.

आईएएस निशांत जैन को बीकानेर का नया कलेक्टर बनाया गया है.

देखिये लिस्ट

कैसे होता है आईएएस का तबादला

आईएएस अधिकारी के तबादले के लिए नियम यह है कि सामान्य प्रशासन विभाग याने जीएडी से नोटशीट चलती है. जीएडी सिकरेट्री चीफ सिकरेट्री को नोटशीट भेजते हैं. चीफ सिकरेट्री के रिकमंडेशन से नोटशीट मुख्यमंत्री तक पहुंचती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही आईएएस की तबादला सूची फाइनल होती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद नोटशीट फिर चीफ सिकरेट्री से होते हुए जीएडी में पहुंचती है और फिर तबादला आदेश जारी होता है.

Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story