Begin typing your search above and press return to search.

Rain Alert: अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात सहित इन जगहों में फटेंगे बादल, गरज चमक के साथ होगी झमाझम बारिश, चेतावनी जारी

Rain Alert: गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा कम दबाव वाला क्षेत्र अब गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा के ऊपर स्थित है...

Rain Alert: अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात सहित इन जगहों में फटेंगे बादल, गरज चमक के साथ होगी झमाझम बारिश, चेतावनी जारी
X
By Sandeep Kumar

Rain Alert नई दिल्ली। इन दिनों देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। वहीँ, अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिमी हिमालय के कुछ भागों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश संभव है।

छत्तीसगढ़ में आज आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायगढ़, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा और दो जिले जशपुर, बलरामपुर केे लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अति भारी बारिश हो सकती है।

महाराष्ट्र, गुजरात में बारिश का कहर

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है। बारिश की वजह से यमुनोत्री धाम के दोनों गर्मकुंडों में मलबा भर गया है। मंदिर तक जाने वाला पैदल पुल भी बह गया है। भारी बारिश की वजह से मलबा और बोल्डर से यमुनोत्री मंदिर को भी नुकसान हुआ है। जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर राममंदिर के निकट रजिस्ट्रेशन केंद्र क्षतिग्रस्त हो गया है। लोगों को भागकर जान बचानी पड़ी।

वहीँ, गुजरात में भी झमाझम बारिश जारी है। कई जगहों में बाढ़ जैसे हालात हैं। बढ़ में फसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में नवसारी और तापी जिले के हैं।

कई राज्यों के लिए अलर्ट

इधर, मौसम विभाग की एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत ,ओडिशा के कुछ भागों पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, केरल, लक्षद्वीप, गुजरात के पूर्वी भागों और जम्मू और कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है।

मौसम विभाग ने क्या कहा जानिए

मौसम विभाग की एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा कम दबाव वाला क्षेत्र अब गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा के ऊपर स्थित है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

मानसून की द्रोणिका सक्रिय है और अपनी सामान्य स्थिति के करीब है। अगले 4 से 5 दिनों के दौरान इसके अपनी सामान्य स्थिति के करीब बने रहने की संभावना है। भारतीय क्षेत्र में मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल स्तरों पर 18 डिग्री उत्तर में शियर ज़ोन स्थित है जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। समुद्र तल पर अपतटीय द्रोणिका गुजरात से उत्तरी केरल तट तक पश्चिमी तट के साथ चलती है।

पिछले २४

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story