Begin typing your search above and press return to search.

Diwali Bonus 2025: सरकार का बड़ा तोहफ़ा, लाखों कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलेगा बोनस, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

Railway Diwali Bonus 2025: इस बार की दिवाली रेलवे कर्मचारियों के लिए खास होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को हुई बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस देने का बड़ा फैसला लिया है।

Diwali Bonus 2025: सरकारत का बड़ा तोहफ़ा, लाखों कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलेगा बोनस, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी
X
By Ragib Asim

Railway Diwali Bonus 2025: इस बार की दिवाली रेलवे कर्मचारियों के लिए खास होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को हुई बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस देने का बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कहा है कि त्योहार से पहले ही बोनस की राशि कर्मचारियों के खाते में पहुंचा दी जाएगी।

रेलवे की ओर से दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, वित्तवर्ष 2023-24 में रेलवे में 1.20 लाख से ज्यादा नई भर्तियां हुई थीं। इसके बाद 31 मार्च 2024 तक रेलवे कर्मचारियों की कुल संख्या बढ़कर 13.15 लाख तक पहुंच गई। रेल मंत्री ने यह भी बताया था कि फिलहाल रेलवे में लगभग 58,642 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। यानी आने वाले समय में रेलवे कर्मचारियों की संख्या और बढ़ जाएगी।
पिछले साल कितना मिला था बोनस?
पिछले साल रेलवे ने बोनस की गणना दो हिस्सों के आधार पर की थी.
50% वेटेज आउटपुट-इनपुट अनुपात पर
50% वेटेज ऑपरेटिंग रेशियो पर
इस हिसाब से बोनस 76 दिन का बनता था। लेकिन कैबिनेट ने कर्मचारियों को अतिरिक्त राहत देते हुए इसमें 2 दिन और जोड़कर 78 दिन का बोनस मंजूर किया था।
इस बार क्या मिलेगा?
केंद्रीय कैबिनेट ने साफ कर दिया है कि इस साल भी बोनस की राशि दिवाली से पहले ही जारी कर दी जाएगी। इसका फायदा 13 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा। इससे त्योहार के मौसम में उनके घरों में आर्थिक राहत पहुंचेगी और बाजारों में भी रौनक बढ़ेगी।
कर्मचारी संगठनों की मांग
बोनस के ऐलान से पहले ही रेलवे कर्मचारी संगठनों ने सरकार से कुछ मांगें रखी थीं। उनका कहना था कि बोनस की राशि बढ़ाई जाए। 8वें वेतन आयोग का नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाए। बोनस की गणना अब तक 6वें वेतन आयोग के आधार पर होती रही है, जहां न्यूनतम वेतन 7,000 तय था। इसे अब 7वें वेतन आयोग के हिसाब से किया जाए, जिसमें न्यूनतम वेतन 18,000 है। कर्मचारी महासंघ का कहना है कि पुराने आधार पर बोनस देना कर्मचारियों के साथ अन्याय है।
दिवाली से पहले मिलेगा फायदा
सरकार ने कहा है कि बोनस का पैसा त्योहार से पहले ही जारी कर दिया जाएगा, जिससे कर्मचारियों के घरों में दिवाली की खुशियां और दोगुनी हो जाएंगी। इस फैसले से कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ेगा और त्योहार के मौसम में खपत (spending) बढ़ने से अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा।
केंद्रीय कैबिनेट के इस फैसले से रेलवे कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। हालांकि, वेतन आयोग और बोनस की गणना से जुड़ी मांगें अभी भी बनी हुई हैं। अब देखना होगा कि सरकार आने वाले महीनों में कर्मचारियों की इन मांगों पर क्या रुख अपनाती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story