Begin typing your search above and press return to search.

Rahul Gandhi Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर घमासान! राहुल गांधी ने जयशंकर से पूछा सवाल- "ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने कितने फाइटर जेट खोए"

Rahul Gandhi Operation Sindoor: राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर एक सवाल किया था, जिसका जवाब न मिलने पर उन्होंने सोमवार फिर एक्स पर एक पोस्ट किया।

Rahul Gandhi Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर घमासान! राहुल गांधी ने जयशंकर से पूछा सवाल- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने कितने फाइटर जेट खोए
X
By Ragib Asim

Rahul Gandhi Operation Sindoor: राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर एक सवाल किया था, जिसका जवाब न मिलने पर उन्होंने सोमवार फिर एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट को आगे बढ़ाते हुए लिखा, 'विदेश मंत्री जयशंकर की चुप्पी सिर्फ बयानबाजी नहीं- यह निंदनीय है। इसलिए मैं फिर से पूछूंगा- हमने कितने भारतीय विमान खो दिए क्योंकि पाकिस्तान को पता था? यह कोई चूक नहीं थी। यह एक अपराध था। और देश को सच्चाई जानने का हक है।'

राहुल ने शनिवार शाम को एक्स पर विदेश मंत्री जयशंकर का एक वीडियो साझा किया था। उसमें विदेश मंत्री को कहते सुना जा सकता है, "ऑपरेशन की शुरुआत में हमने पाकिस्तान को संदेश भेजा था कि हम आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमला कर रहे हैं, हम सेना पर हमला नहीं कर रहे हैं। इसलिए सेना के पास इस प्रक्रिया में हस्तक्षेप न करने का विकल्प है। उन्होंने उस अच्छी सलाह को न मानने का फैसला किया।"

इस वीडियो को लेकर राहुल ने 17 मई को एक्स पर लिखा, 'हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना अपराध था। विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि भारत सरकार ने ऐसा किया है। पाकिस्तान के साथ सूचना साझा करने का अधिकार किसने दिया था इसके परिणामस्वरूप हमारी वायुसेना ने कितने विमान खो दिए?' बता दें, विदेश मंत्रालय ने कहा था कि जयशंकर के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है।

सोमवार को मामले पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, "एस जयशंकर के बयान के बाद पाकिस्तान और पूरी दुनिया में भारत की खिल्ली उड़ रही है। इसलिए राहुल गांधी बार-बार कह रहे हैं कि आपको जवाब देना चाहिए कि आपने पाकिस्तान को जो चेतावनी दी थी, उससे देश को क्या नुकसान हुआ? हमारे लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि हमारे कितने विमान गिरे, भारत का क्या नुकसान हुआ और कितने आतंकवादी बच निकले?"

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story