Rahul Gandhi Helicopter Talashi: तमिलनाडु में राहुल के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली गई; चुनावी कार्यक्रम के लिए जा रहे थे वायनाड
Rahul Gandhi Helicopter Talashi: तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में सोमवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली।

Rahul Gandhi Helicopter Talashi: तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में सोमवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली। केरल की स्थानीय मीडिया के मुताबिक, राहुल सोमवार सुबह 10:00 बजे नीलगिरि स्पोर्ट्स एंड साइंस कॉलेज मैदान पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे, जो वायनाड के पास है। यहां इंतजार कर रहे चुनाव आयोग के उड़नदस्ते के अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर की जांच की। इसके बाद राहुल सुल्तान बाथरी के लिए रवाना हुए। राहुल का यहां रोड शो प्रस्तावित है।
#WATCH | The Helicopter through which Congress leader Rahul Gandhi arrived in Nilgiris, Tamil Nadu was checked by the Election Commission's Flying Squad officials in Nilgiris.
— ANI (@ANI) April 15, 2024
(Video source: Election Commission Flying Squad) pic.twitter.com/aSOoNxyUJB
राहुल की हेलीकॉप्टर की जांच को नियमित जांच बताया जा रहा है। वायनाड राहुल का संसदीय क्षेत्र है और वह यहां से एक बार फिर मैदान में हैं। सोमवार को वायनाड में उनकी 6 रैलियां और रोड शो हैं। बाथरी के अलावा मनन्थावडी, वेल्लामुंडा और पदिन्जराथारा में भी सभाएं हैं। वह पुलपल्ली में किसानों की बैठक को संबोधित करेंगे और मनन्थावडी में बिशप के साथ बैठक करेंगे। वह कोझिकोडी में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) की रैली को भी संबोधित करेंगे।
दिलचस्प बात यह है कि राहुल गांधी का मुकाबला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) से एनी राजा से होगा, जो कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी INDIA गुट की सहयोगी है। लेकिन इस सीट पर कांग्रेस और CPI आमने-सामने है और उनके प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के केरल इकाई के प्रमुख के सुरेंद्रन हैं। बता दें कि केरल, जिसमें 20 लोकसभा सीटें हैं, 26 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। दूसरी ओर, तमिलनाडु में 39 सीटों पर लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल को होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
