Begin typing your search above and press return to search.

Rahul Gandhi Flying Kiss: राहुल गाँधी को लड़कियों की कमी नहीं, 50 साल की बूढ़ी महिला को क्यों देंगे 'फ्लाइंग किस'? कांग्रेस MLA का बयान

Rahul Gandhi Flying Kiss Controversy: संसद (Parliament) में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के कथित तौर पर फ्लाइंग किस (Flying Kiss) करने के मामले में सियासी गलियारे का पारा अभी उतरा भी नहीं था कि कांग्रेस (Congress) की एक विधायक ने इस मामले में ऐसी टिप्पणी कर दी, जिससे इस विवाद को और हवा मिल गई।

Rahul Gandhi Flying Kiss: राहुल गाँधी को लड़कियों की कमी नहीं, 50 साल की बूढ़ी महिला को क्यों देंगे फ्लाइंग किस? कांग्रेस MLA का बयान
X
By Ragib Asim

Rahul Gandhi Flying Kiss Controversy: संसद (Parliament) में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के कथित तौर पर फ्लाइंग किस (Flying Kiss) करने के मामले में अभी शांत भी नहीं हुआ था कि कांग्रेस (Congress) की एक विधायक ने इस मामले में ऐसी टिप्पणी कर दी, जिससे इस विवाद को और हवा मिल गई। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस विधायक नीतू सिंह (Neetu Singh) ने कहा, "हमारे नेता राहुल गांधी के पास युवा महिलाओं की कोई कमी नहीं है।"

नीतू सिंह का एक वीडिया काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहती दिख रही हैं, "अगर राहुल गांधी को फ्लाइंग किस देना होता, तो किसी कम उम्र की महिला को देते। 50 साल की महिला को फ्लाइंग किस क्यों देंगे?" उन्होंने आगे कहा कि ये सभी निराधार आरोप हैं। इस वीडियो को BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्विटर पर शेयर किया है। स्मृति ईरानी ने मंगलवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर अपने भाषण के बाद सदन से निकलते समय महिला सांसदों की तरफ "फ्लाइंग किस" करने का आरोप लगाया था।

ईरानी ने कहा, "जिन सदस्य को मुझसे पहले बोलने का मौका दिया गया, उन्होंने सदन से जाने से पहले अभद्रता की। सदन में एक स्त्री-द्वेषी आदमी ही फ्लाइंग किस दे सकता है, जिसमें संसद की महिला सदस्य बैठती हैं। देश की संसद में ऐसा अशोभनीय आचरण पहले कभी नहीं देखा गया है।"

केंद्रीय मंत्री और BJP नेता शोभा करंदलाजे ने कहा कि कई महिला सांसदों ने गांधी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पास शिकायत दर्ज कराई है। वहीं कांग्रेस ने जोर देकर कहा कि राहुल गांधी सत्तारूढ़ BJP के सांसदों की ओर इशारा कर रहे थे, जो नारे लगा रहे थे।

कांग्रेस ने कहा, "राहुल गांधी ने बाहर निकलते समय सत्ता पक्ष की ओर इशारा किया और फ्लाइंग किस करते हुए उन्हें भाइयों और बहनों कहा। उन्होंने इसे किसी विशेष मंत्री या सांसद की ओर निर्देशित नहीं किया और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की ओर बिल्कुल भी नहीं।"

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story