Begin typing your search above and press return to search.

Raghav Chadha Preet Kaur Gill Vivad: राघव चड्ढा ने ब्रिटिश सांसद प्रीत कौर गिल से की मुलाकात, BJP हुई आगबबूला, जानिए कौन हैं प्रीत गिल?

Raghav Chadha Preet Kaur Gill Vivad: AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर विवाद हो रहा है। दरअसल, राघव ने लंदन में खालिस्तान समर्थक सांसद प्रीत कौर गिल से मुलाकात की है, जिसके बाद वे भाजपा के निशाने पर आ गए हैं।

Raghav Chadha Preet Kaur Gill Vivad: राघव चड्ढा ने ब्रिटिश सांसद प्रीत कौर गिल से की मुलाकात, BJP हुई आगबबूला, जानिए कौन हैं प्रीत गिल?
X
By Ragib Asim

Raghav Chadha Preet Kaur Gill Vivad: AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर विवाद हो रहा है। दरअसल, राघव ने लंदन में खालिस्तान समर्थक सांसद प्रीत कौर गिल से मुलाकात की है, जिसके बाद वे भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

दरअसल, राघव अपनी आंख के ऑपरेशन के चलते पिछले कुछ दिनों से लंदन में हैं। इसी दौरान 21 मार्च को ब्रिटेन की लेबर पार्टी की सांसद प्रीत कौर गिल ने चड्ढा से मुलाकात की एक तस्वीर साझा कर लिखा, 'संसद में राघव चड्ढा से मिलकर बहुत अच्छा लगा। वह भारत के पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। मैं वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा और रोगाणुरोधी प्रतिरोध पर उनसे चर्चा के लिए उत्सुक हूं।'

गिल को कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक मान जाता है। फरवरी में उन्होंने आरोप लगाया था कि भारत से संबंध रखने वाले एजेंट ब्रिटेन में सिखों को निशाना बना रहे हैं। गिल ने कहा था कि कुछ ब्रिटिश सिख भी अंतरराष्ट्रीय दमन की सूची में थे। इस संबंध में गिल ने ब्रिटेन के सुरक्षा मंत्री टॉम तुगेंदट से सवाल किए थे। इसके अलावा गिल कई बार खालिस्तानी कार्यकर्ताओं के साथ तस्वीरों में दिखाई दी हैं।

गिल ने ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जोहल उर्फ ​​जग्गी जोहल की रिहाई की मांग भी की है। जग्गी को 2017 में गिरफ्तार किया गया था और उस पर पंजाब में लक्षित हत्याओं में शामिल होने का आरोप है। गिल का कहना था कि ​जग्गी को पुलिस गलत तरीके से प्रताड़ित कर रही है। इसके अलावा 2020 में गिल कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद रमिंदर सिंह रेंजर के साथ खालिस्तान से जुड़े एक बयान को लेकर एक्स (ट्विटर) पर भिड़ गई थीं।

दिसंबर, 2021 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में बेअदबी और लिंचिंग की घटना के पीछे 'हिंदू आतंकवादी' का उल्लेख कर ट्वीट किया था। इस पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने गिल की आलोचना की थी, जिसके बाद उन्होंने ये ट्वीट डिलीट कर दिया। बाद में एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा था, 'इस तरह से किसी भी पूजा स्थल या समुदाय को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। हरमंदिर साहिब से भयानक दृश्य देखने को मिले हैं।'

मामले पर AAP की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, राघव ने कहा कि उन्होंने संसद में प्रधानमंत्री के प्रश्न सत्र में भाग लेने के अलावा कोई बैठक नहीं की। उन्होंने कहा कि कुछ सांसदों और आगंतुकों ने फोटो के लिए उनसे संपर्क किया।

भाजपा के IT सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को यह बताना चाहिए कि राघव चड्ढा गिल के साथ क्या कर रहे थे, जो खुलेआम अलगाववाद की वकालत करते हैं, यूके में 'K' के लिए धन जुटाते हैं, फंड देते हैं।' केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'पंजाब के एक सांसद उन ताकतों के साथ खड़े हैं, जो भारत के खिलाफ बोलते हैं और आतंकवाद का समर्थन करते हैं।'

कौन हैं प्रीत गिल?

गिल ब्रिटेन की पहली सिख महिला सांसद हैं। 21 नवंबर, 1972 को उनका जन्म इंग्लैंड के बर्मिंघम में हुआ था। उनके पिता दलजीत सिंह शेरगिर पंजाब से हैं। 1960 के दशक में वे इंग्लैंड चले गए थे। दलजीत ब्रिटेन के पहले गुरुद्वारे गुरु नानक गुरुद्वारा स्मेथविक के अध्यक्ष रह चुके हैं। गिल 2017 से वे बर्मिंघम के एजबेस्टन की सांसद हैं। वे भारत में सड़कों पर रहने वाले बच्चों के लिए भी काम कर चुकी हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story