Begin typing your search above and press return to search.

Raghav Chadha News: AAP सांसद राघव चड्ढा को राहत, 115 दिनों के बाद राज्यसभा में वापसी, SC ने निलंबन किया रद्द

Raghav Chadha News: राज्यसभा से आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को राहत मिली है। राज्यसभा ने आप सांसद राघव चड्ढा का निलंबन रद्द कर दिया है। निलंबन के बाद आप सांसद की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

Raghav Chadha News: AAP सांसद राघव चड्ढा को राहत, 115 दिनों के बाद राज्यसभा में वापसी, SC ने निलंबन किया रद्द
X
By Ragib Asim

Raghav Chadha News: राज्यसभा से आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को राहत मिली है। राज्यसभा ने आप सांसद राघव चड्ढा का निलंबन रद्द कर दिया है। निलंबन के बाद आप सांसद की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर कर कहा कि मुझे खुशी है कि मेरा निलंबन वापस ले लिया गया है।

AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि 11 अगस्त को मुझे राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था। मैं अपने निलंबन को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर संज्ञान लिया और अब 115 दिनों के बाद मेरा निलंबन रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरा निलंबन वापस ले लिया गया है और मैं सुप्रीम कोर्ट और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को धन्यवाद देना चाहता हूं।

बता दें कि राघव चड्ढा को राज्यसभा से 11 अगस्त को निलंबित किया गया था। राघव चड्ढा ने दिल्ली में केंद्रीय कैडर के अधिकारियों की तैनाती और तबादलों के मुद्दे पर बनाए कानून को लेकर कुछ सदस्यों का समर्थन पत्र राज्यसभा में दिया था।

इस पत्र में जिन सदस्यों के नाम लिखे गए थे, उनमें से कुछ ने बिना सहमति के उनका नाम लिखने पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद चड्ढा पर फर्जीवाड़ा कर सांसदों के विशेषाधिकार हनन करने का आरोप लगा था। जिसके चलते राघव चड्ढा पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story