Begin typing your search above and press return to search.

Ragda Patties Recipe : मुंबई की खास रगड़ा पेटिस बनाना बड़ी आसानी से घर में, पढ़िए रेसिपी

Ragda Patties Recipe | Ragda Pattice (Mumbai Style) : मुंबई की सड़कों पर जब आप घूमने निकलते हैं तो रगड़ा पेटीस के स्टॉल आपको जगह-जगह नज़र आते हैं। मुंबई के स्ट्रीट फूड का एकदम ओरिजनल टेस्ट आपको घर में मिले, इसके लिए हम आपके साथ ये बड़ी आसान सी रेसिपी शेयर कर रहे हैं।

Ragda Patties Recipe : मुंबई की खास रगड़ा पेटिस बनाना बड़ी आसानी से घर में, पढ़िए रेसिपी
X
By Ragib Asim

Ragda Patties Recipe | Ragda Pattice (Mumbai Style) : मुंबई की सड़कों पर जब आप घूमने निकलते हैं तो रगड़ा पेटीस के स्टॉल आपको जगह-जगह नज़र आते हैं। मुंबई के स्ट्रीट फूड का एकदम ओरिजनल टेस्ट आपको घर में मिले, इसके लिए हम आपके साथ ये बड़ी आसान सी रेसिपी शेयर कर रहे हैं। रगड़ा यानी सफेद मटर। इसी उबली सफेद मैश्ड मटर और कुछ मसालों के काॅम्बिनेशन से बनेगा हमारा रगड़ा और पेटीस तो आलू से बनेंगी, ये आप जानते ही हैं। खट्टी-मीठी-तीखी चटनियों के साथ इसका जो शानदार स्वाद आएगा ना, आप मुरीद हो जाएंगे रगड़ा पेटीस के। तो चलिए शुरू करते हैं।

रगड़ा बनाने के लिए हमें चाहिए

  • सूखे मटर - 1 कप ( रात भर गले हुए)
  • खाने का सोडा - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर - आधा छोटा चम्मच
  • अदरक - 1 इंच का टुकड़ा
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • सौंफ पाउडर - आधा छोटा चम्मच
  • हरा धनिया - 2 चम्मच, बारीक कटा

पेटीस के लिए हमें चाहिए

  • आलू - 5-6 उबले हुए
  • ब्रेड स्लाइस - 2 ( ऑप्शनल)
  • नमक - स्वादानुसार
  • मिर्च - 2 बारीक कटी
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच
  • हरा धनिया - 2 चम्मच, बारीक कटी
  • अदरख़ लच्छे

सर्व करने के लिए

  • इमली की चटनी - आधा कटोरी
  • हरी चटनी- आधा कटोरी
  • प्याज - बारीक कटा
  • धनिया - 2 चम्मच बारीक कटा
  • अदरख़ लच्छे
  • बारीक नमकीन सेव- आधा कटोरी

रगड़ा पेटीस ऐसे बनाएं

1. सबसे पहले भीगी हुई मटर से पानी निकालकर प्रेशर कुकर में डालें। उबालने के लिए पानी इतना डालें कि वह मटर से एक से डेढ़ इंच ऊपर हो। अब इसमें हल्दी, नमक, लाल मिर्च, धनिया और सौंफ पाउडर डालें। प्रेशर कुकर का ढक्कन लगा दें। इसे फुल फ्लेम पर चढ़ाएं। एक सीटी आने के बाद आंच कम कर दें। मटर को 3 से 4 सीटी आने तक पकाएं।

2. प्रेशर निकल जाने पर कुकर को खोलें। अब उबले मटर को रगड़ना है मतलब मैशर से मैश करना है। तभी यह रगड़ा बनेगा। मैश इतना करना है कि अधिकांश मटर घुल मिल जाएं और कुछ मटर साबुत भी नजर आएं।

अब तैयार रगड़ा को 5-7 मिनट और उबालें। इस वक्त इसमें थोड़े से अदरख़ के लच्छे और बारीक कटा धनिया डालें। आपका रगड़ा तैयार है। गैस बंद कर दें।

3. अब आपको बनाना है पेटीस। इसके लिए आप उबले आलू अच्छे से मैश कर लें। अब गीले हाथों से ब्रैड स्लाइस थपथपा लें। और तोड़कर अच्छी तरह आलू में मिला दें। नमक, हरी मिर्च और धनिया भी मिलाएं।

4. आप आलू को फ्राई भी कर सकते हैं। इसके लिए आप पैन में एक चम्मच तेल लें। गर्म होने पर जीरा तड़काएं। अब मैश्ड आलू डाल दें। अब नमक, धनिया- मिर्च और चाहें तो अदरख के थोड़े लच्छे भी डाल दें। माॅइश्चर जाने तक तेज आंच में जल्दी- जल्दी चलाकर पका लें। अगर नमी ज्यादा है तो ब्रैड क्रंब्स भी डाल सकते हैं। अब इसे एक प्लेट में निकाल लें।

5. अपने पसंद के तरीके से आलू तैयार कर इसके गोले बनाएं। हाथों से चपटा कर टिक्की का आकार दें। और नाॅनस्टिक पैन में शुद्ध घी डालकर शैलो फ्राई कर लें। दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने पर टिक्कियां निकाल लें।

6. अब आ गया है रगड़ा पेटीस को सर्व करने का टाइम। एक प्लेट में एक बड़ा चम्मच रगड़ा डालिये। अब इसमें 2 पेटिस रखिए। ऊपर से फिर एक बड़ा चम्मच रगड़ा डालिये। इसके ऊपर हरी चटनी, इमली की खट्टी - मीठी चटनी डालिये। कटा हुआ हरा धनिया, कतरा हुआ बारीक प्याज डालिए। चाट मसाला डालिए और लास्ट में बारीक सेव से सजाकर गर्म परोसिये।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story