Begin typing your search above and press return to search.

Putin India Visit Live: भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, PM मोदी ने तोड़ा प्रोटोकॉल, एक ही कार में हुए सवार, रात्रिभोज के लिए हुए रवाना

Putin India Visit Live: व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी ने हवाई अड्डे पर प्रोटोकॉल तोड़कर अगुवानी की। 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में S-400, Su-57 और व्यापार पर अहम चर्चा होगी।

Putin India Visit Live: भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, PM मोदी ने तोड़ा प्रोटोकॉल, एक ही कार में हुए सवार, रात्रिभोज के लिए हुए रवाना
X
By Ragib Asim

Putin India Visit Live: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच चुके हैं और उनके स्वागत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष प्रोटोकॉल तोड़ते हुए खुद हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। पुतिन के विमान के लैंड होते ही पारंपरिक नृत्य और राजकीय सम्मान के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों नेता एक ही कार में सवार होकर सीधे प्रधानमंत्री आवास के लिए रवाना हो गए, वहां रात्रिभोज का आयोजन किया गया। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पुतिन का पहला भारत दौरा है, जिस पर दुनिया भर की कूटनीतिक नजरें टिकी हुई हैं।

Putin India Tour Schedule: 27 घंटे का हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम

राष्ट्रपति पुतिन करीब 27 घंटे भारत में रहेंगे। 5 दिसंबर को उनका औपचारिक स्वागत राष्ट्रपति भवन में किया जाएगा, जिसके बाद वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद पुतिन हैदराबाद हाउस पहुंचेंगे, जहां 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। दिन का औपचारिक भोजन भी प्रधानमंत्री आवास पर ही होगा। शाम 7 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ उनकी महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है और रात करीब 9 बजे वे रूस के लिए रवाना होंगे।

Putin Modi Talks: S-400, Su-57 और Trade Deal पर फोकस

पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच होने वाली वार्ता में रक्षा और व्यापार सबसे बड़े एजेंडे पर रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की अतिरिक्त खरीद पर बातचीत हो सकती है। इसके साथ ही स्टेल्थ फाइटर जेट Su-57 की खरीद, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और संयुक्त उत्पादन जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की उम्मीद है। व्यापार के मोर्चे पर दोनों देश 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। खास तौर पर भारत से समुद्री खाद्य उत्पादों और फार्मा प्रोडक्ट्स के रूसी बाजार में विस्तार पर बातचीत होगी।

Hyderabad House History: जहां होगी पुतिन की मेजबानी, वह स्थान भी बेहद खास

दिल्ली का हैदराबाद हाउस, जहां पुतिन की औपचारिक मेजबानी होगी, ऐतिहासिक और वास्तुकला की दृष्टि से बेहद खास है। इसे 1920 के दशक में हैदराबाद के आखिरी निजाम मीर उस्मान अली खान ने बनवाया था, जिसकी आज की अनुमानित लागत करीब 170 करोड़ रुपये बताई जाती है। 36 कमरों वाला यह आलीशान बंगला 8.2 एकड़ क्षेत्र में फैला है। इसके भव्य प्रांगण, फव्वारे, विशाल सीढ़ियां और आर्कवे यूरोपीय और मुगल शैली के अनूठे संगम को दर्शाते हैं। यहां पहले भी कई वैश्विक नेताओं की मेजबानी हो चुकी है।

Rajnath Singh–Russian Defence Meet: रक्षा साझेदारी को मिली नई गति

पुतिन के दौरे से पहले ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने रूसी समकक्ष आंद्रेई बेलौसोव के साथ द्विपक्षीय बैठक की। राजनाथ सिंह ने कहा कि यह बैठक दोनों देशों के बीच स्पेशल और प्रिविलेज्ड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और मजबूत करेगी। वहीं रूसी रक्षा मंत्री ने भारत-रूस संबंधों को रणनीतिक बताते हुए कहा कि यह साझेदारी दक्षिण एशिया में संतुलन और वैश्विक सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दौरान उन्होंने भारत को नौसेना दिवस की भी बधाई दी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story