पंजाबी सिंगर इंदर कौर का मर्डर, शादी से इंकार करने पर कनाडाई आशिक ने गनपॉइंट पर किया किडनैप, 6 दिन बाद नहर में मिली लाश

इमेज- इंटरनेट
Punjabi Singer Inder Kaur Murder: 19 मई 2026, पंजाब के लुधियाना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की हत्या कर दी गई है. 6 दिन पहले इंदर कौर का अपहरण हुआ था अब आज मंगलवार सुबह 11 बजे उनका शव नीलो नहर में मिला है.
पंजाबी सिंगर इंदर की नीलो नहर में मिली लाश
मामला जिले के जमालपुर थाने के नीलो नहर का है. वारदात 19 मई की है. पंजाबी सिंगर 29 साल की इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की हत्या कर दी गई है. पंजाबी सिंगर इंदर कौर का 6 दिन पहले इंदर कौर किडनैप हो गया था. जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी. वहीँ, अब उसकी नीलो नहर से लाश मिली है. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गयी है. सिंगर इंदर कौर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.
परिजनों ने सुखविंदर सिंह पर लगाया आरोप
परिजनों का आरोप है सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा ने इंदर कौर का किडनैप किया था. सुखविंदर सिंह मोगा का रहने वाला है. लेकिन वर्तमान में अपने परिवार के साथ कनाडा में रहता है. सुखविंदर सिंह शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं, सुखविंदर सिंह और इंदर कौर की दोस्ती थी.
सुखविंदर सिंह बना रहा था शादी का दबाव
सुखविंदर सिंह इंदर कौर पर शादी का दबाव बना रहा था. लेकिन इंदर शादी के लिए साफ मना कर रही थी. 13 मई को रात करीब साढ़े 6 बजे वह अपनी कार से कुछ सामान लेने बाजार गयी थी. उसने कहा वो घर आ रही पर नहीं आयी. उसके बाद कुछ पता नहीं चला जिसके बाद इसकी शिकायत थाने में भी की गयी. जिसमे बताया गया, आरोपी ने कनाडा से ही पूरी साजिश रची और गनपॉइंट पर इंदर का किडनैप किया.
पुलिस केस दर्ज मामले की जांच में जुटी
फ़िलहाल पुलिस केस दर्ज मामले की जांच में जुट गयी है. सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जायेगा.

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।
Tags
-
Home
-
Menu
