Begin typing your search above and press return to search.

Punjab News: महिलाओं के लिए खुशखबरी: हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए, जानिए खाते में कब से आएंगे पैसे

Mahilao Ko Milenge 1100 Rupye: चंडीगढ़: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार जल्द ही महिलाओं को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं को हर महीने 1100 रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। तो चलिए जानते हैं महिलाओं को कब से इसका लाभ मिलने वाला है।

Punjab News:  महिलाओं के लिए खुशखबरी: हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए, जानिए खाते में कब से आएंगे पैसे
X

Punjab News

By Chitrsen Sahu

Mahilao Ko Milenge 1100 Rupye: चंडीगढ़: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार जल्द ही महिलाओं को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं को हर महीने 1100 रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। तो चलिए जानते हैं महिलाओं को कब से इसका लाभ मिलने वाला है।

राज्य की महिलाओं को एक और बड़ा तोहफा

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार रोडवेज बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के बाद जल्द ही अपना एक और वादा पूरी करनी जा रही है। दरअसल, जल्द ही राज्य की महिलाओं को एक बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। अब महिलाओं को हर महीने 1100 रुपए आर्थिक मदद के तौर पर दिए जाएंगे। यह पैसे सीधे महिलाओं के खातों में आएंगे।

महिलाओं को कब से मिलेगी 1100 रुपए की आर्थिक मदद

इस मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि साल 2026 में बजट पारित होने के बाद राज्य की महिलाओं को 1100 रुपए सीधे उनके खाते में डाले जाएंगे। इसी के साथ ही मुख्यमंत्री भागवत मान ने आगे कहा कि हमने कई गारंटियां पहले ही पूरी कर ली है और अब महिलाओं को हर महीने 1100 रुपए आर्थिक मदद देने का वादा भी पूरा करने जा रहे हैं।

भगवंत मान ने विधानसभा चुनाव के दौरान किया था ऐलान

बता दें कि भगवंत मान ने साल 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान ऐलान किया था कि अगर हमारी सरकार बनती है तो राज्य में महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर के साथ ही उन्हें हर महीने 1100 रुपए की आर्थिक मदद के तौर पर दिए जाएंगे। भगवंत मान ने सरकार बनने के बाद राज्य में रोडवेज की बसों में महिलाओं के लिए सफर मुफ्त किया है। वहीं अब सरकार जल्द ही महिलाओं को आर्थिक मदद के तौर पर 1100 रुपए दिए जाएंगे। यह पैसे सीधे उनके खाते में भेजे जाएंगे।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story