Begin typing your search above and press return to search.

Punjab News: पंजाब में धुंध के कारण भीषण हादसा, आपस में टकराई 100 से ज्यादा गाड़ियां

Punjab News: पंजाब के लुधियाना जिले में सोमवार को सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार, धुंध के चलते 100 से ज्यादा गाड़ियों की आपस में भीषण टक्कर हो गई है।

Punjab News: पंजाब में धुंध के कारण भीषण हादसा, आपस में टकराई 100 से ज्यादा गाड़ियां
X
By Ragib Asim

Punjab News: पंजाब के लुधियाना जिले में सोमवार को सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार, धुंध के चलते 100 से ज्यादा गाड़ियों की आपस में भीषण टक्कर हो गई है। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है। जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर भीषण हदासे में 100 से ज्यादा गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जबकि एक शख्स की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद कई लोगों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस घटना में जनहानि के साथ-साथ बड़ा आर्थिक नकुसान भी हुआ है। उल्लेखनीय है कि पराली जलाए जाने के चलते पंजाब समेत कई राज्यों में प्रदूषण बढ़ने के चलते धुंध छाई हुई है। साथ ही दिवाली के चलते भी प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण साफ-साफ कुछ नजर नहीं रहा था और हादसा हो गया है। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story