Begin typing your search above and press return to search.

Punjab News: पंजाब में भगवंत मान ने किया कैबिनेट में फेरबदल, जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

Punjab News: पंजाब (Punjab) में मंगलवार को दो मंत्रियों को विभागों का दोबारा आवंटन किया गया। कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह (Cabinet Minister Chetan Singh) को एक और विभाग की जिम्मेदारी देकर और शक्तिशाली बनाया गया है।

Punjab News: पंजाब में भगवंत मान ने किया कैबिनेट में फेरबदल, जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय?
X
By Ragib Asim

Punjab News: पंजाब (Punjab) में मंगलवार को दो मंत्रियों को विभागों का दोबारा आवंटन किया गया। कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह (Cabinet Minister Chetan Singh) को एक और विभाग की जिम्मेदारी देकर और शक्तिशाली बनाया गया है। उनके पास अब खान एवं भूतत्व विभाग की जिम्मेदारी भी होगी। पहले यह विभाग गुरमीत सिंह (Gurmeet Singh) मीत हेयर के पास था। अब मीत हेयर के पास केवल खेल एवं युवा विभाग बचा है।

एक समय ऐसा भी था जब मीत हेयर के पास पांच विभागों की जिम्मेदारी थी। वहीं सीएम भगंवत मान के पास 11 विभागों की जिम्मेदारी हैं। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के बाद चेतन सिंह जौड़ामाजरा के पास सबसे अधिक सात विभाग हैं।

सात नवंबर को ही मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मेरठ की डॉ. गुरवीन कौर के साथ शादी की थी। उनकी पत्नी डॉ. गुरवीन कौर गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट हैं। डॉ. गुरवीन कौर के पिता भूपेंद्र सिंह बाजवा गॉडविन ग्रुप के निदेशक और भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy.

Read MoreRead Less

Next Story