Begin typing your search above and press return to search.

Punjab Crime News : पहले लॉ की छात्रा को मारी गोली ! फिर खुद पर भी तान दी पिस्टल, दो जिंदगियां कुछ ही मिनटों में खत्म... प्यार या आपसी रंजिश, पुलिस जांच में जुटी

Punjab Crime News : तरनतारन जिले के गांव उस्मा स्थित लॉ कॉलेज में यह वारदात हुई. पुलिस के अनुसार मृत छात्रा की पहचान नौशेरा पन्नुआं की रहने वाली संदीप कौर के रूप में हुई है. वहीं आरोपी युवक की पहचान गांव मल्लियां निवासी प्रिंस राज सिंह के तौर पर की गई है.

Punjab Crime News : पहले लॉ की छात्रा को मारी गोली ! फिर खुद पर भी तान दी पिस्टल, दो जिंदगियां कुछ ही मिनटों में खत्म... प्यार या आपसी रंजिश, पुलिस जांच में जुटी
X
By Meenu Tiwari

Punjab Crime News : पंजाब में हत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. कुछ दिन पहले आप नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई, तो वहीं पंजाब पुलिस के रिटायर्ड एसआई की पत्नी की को भी दिन दहाड़े गोली मार दी. इन सबके बीच पंजाब के तरनतारन जिले से भी एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है.


मालूम हो की पंजाब के तरनतारन जिले के लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात ने कॉलेज सुरक्षा व्यवस्था और युवाओं के बीच बढ़ते विवादों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना और ज्यादा रहस्यमय तब हो गई जब छात्रा को गोली मारने वाले युवक ने खुद को भी गोली मार ली. दो जिंदगियां कुछ ही मिनटों में खत्म हो गईं.


पुलिस के मुताबिक दोनों मृतकों की पहचान कर ली गई है और मामले की जांच कई एंगल से की जा रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी और छात्रा एक-दूसरे को जानते थे. हालांकि घटना के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं हो सकी है. पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटाकर पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.




माँ ने यह कहा -


मृतक छात्रा संदीप कौर की मां हरजिंदर कौर ने बताया कि उनकी बेटी सुबह तैयार होकर घर से कॉलेज गई थी और उसका किसी से कोई झगड़ा नहीं था. कॉलेज की मैडम का फोन आया कि उनकी बेटी को गंभीर चोट लगी है और उन्हें तुरंत आने को कहा गया. जब वह कॉलेज पहुंचीं तो देखा कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी और उसका शव पूरी तरह खून से लथपथ था. परिजनों के मुताबिक संदीप कौर के सिर में गोली मारी गई थी. उन्हें जानकारी मिली है कि तरनतारन के एक युवक ने गोली चलाई और पिस्टल भी मौके पर ही मिली.


यहाँ हुई वारदात


गौरतलब है की तरनतारन जिले के गांव उस्मा स्थित लॉ कॉलेज में यह वारदात हुई. पुलिस के अनुसार मृत छात्रा की पहचान नौशेरा पन्नुआं की रहने वाली संदीप कौर के रूप में हुई है. वहीं आरोपी युवक की पहचान गांव मल्लियां निवासी प्रिंस राज सिंह के तौर पर की गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक कॉलेज पहुंचा और क्लासरूम के भीतर छात्रा पर गोली चला दी. गोली लगते ही छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मार ली. गोली की आवाज सुनकर कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस टीम ने घटनास्थल से हथियार और अन्य सबूत कब्जे में ले लिए हैं. फिलहाल पुलिस दोनों के बीच संबंधों और घटना के कारणों की जांच कर रही है. फोरेंसिक टीम भी मौके से जरूरी सबूत इकट्ठा कर रही है.


अब तक क्या सामने आया है ?


पुलिस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है. शुरुआती जांच में दोनों के बीच जान-पहचान होने की बात सामने आई है. पुलिस घटनास्थल से हथियार और अन्य सबूत जुटा चुकी है. फोरेंसिक जांच भी जारी है और घटना के पीछे की वजह तलाशने की कोशिश की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस मामले को गंभीरता से लिया गया है. जांच में यह भी देखा जा रहा है कि आरोपी युवक कॉलेज तक कैसे पहुंचा और वारदात की योजना पहले से बनाई गई थी या नहीं. पुलिस दोनों परिवारों और कॉलेज प्रशासन से भी पूछताछ कर रही है. इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story