Begin typing your search above and press return to search.

Punjab Crime News: AAP नेता ने ढाई लाख की सुपारी देकर पत्नी को मरवाया, गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर रची साजिश

Punjab Crime News: पंजाब पुलिस ने पत्नी की हत्या के सिलसिले में सोमवार (17 फरवरी) को आम आदमी पार्टी (AAP) के एक स्थानीय नेता, उसकी गर्लफ्रेंड और चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।

Punjab Crime News: AAP नेता ने ढाई लाख की सुपारी देकर पत्नी को मरवाया, गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर रची साजिश
X
By Ragib Asim

Punjab Crime News: पंजाब पुलिस ने पत्नी की हत्या के सिलसिले में सोमवार (17 फरवरी) को आम आदमी पार्टी (AAP) के एक स्थानीय नेता, उसकी गर्लफ्रेंड और चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। AAP नेता पर गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या करवाने का आरोप है। अधिकारियों ने बताया कि AAP नेता अनोख मित्तल की पत्नी 33 वर्षीय लिप्सी मित्तल की शनिवार को लुधियाना के एक गांव के पास लुटेरों ने हत्या कर दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि AAP नेता ने कांट्रैक्ट किलर को सुपारी देकर अपनी उसकी पत्नी की हत्या करवाया था।

पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब अनोख और उनकी पत्नी लिप्सी लुधियाना-मलेरकोटला रोड पर एक होटल से खाना खाकर घर लौट रहे थे। अनोख ने शुरू में पुलिस को बताया था कि शनिवार को लुटेरों ने उन्हें रोका धारदार हथियारों से हमला किया और उनकी कार लेकर भाग गए। पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि हत्या का मुख्य साजिशकर्ता महिला का पति ही निकला।

चहल ने पत्रकारों बताया कि पुलिस ने महिला के पति और स्थानीय AAP नेता एवं व्यवसायी 35 वर्षीय अनोख मित्तल तथा उसकी 24 वर्षीय प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अनोख की पत्नी को पता चला कि उसके पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है, जिसके बाद उसने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर यह योजना बनाई।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अनोख और उसकी प्रेमिका के अलावा चार भाड़े के हत्यारों अमृतपाल सिंह उर्फ ​​बल्ली (26), गुरदीप सिंह उर्फ ​​मन्नी (25), सोनू सिंह (24) और सागरदीप सिंह उर्फ ​​तेजी (30) को भी गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि अमृतपाल, गुरदीप और सोनू पास के गांव नंदपुर के रहने वाले हैं। जबकि सागरदीप ढंडारी कलां का रहने वाला है। इस बीच कॉन्ट्रैक्ट किलर गिरोह का सरगना गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी अभी भी फरार है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनोख ने कॉन्ट्रैक्ट किलर को 2.5 लाख रुपये देने का वादा किया था। इसमें से 50,000 रुपये एडवांस में दिए थे। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story