Begin typing your search above and press return to search.

Pune Crime News: कर्ज न चुकाने वाले पति के सामने बंदूक की नोक पर उसकी पत्‍नी से बलात्कार, जानिए पूरा मामला

Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे से एक खौफनाक मामला सामने आया है. जहां कर्ज नहीं चुका पाने पर एक महिला के साथ उसके पति के सामने बलात्कार किया गया. आरोपी ने 34 वर्षीय महिला को चाकू दिखाकर धमकाया और उसके पति के सामने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया.

Pune Crime News: कर्ज न चुकाने वाले पति के सामने बंदूक की नोक पर उसकी पत्‍नी से बलात्कार, जानिए पूरा मामला
X
By Ragib Asim

Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे से एक खौफनाक मामला सामने आया है. जहां कर्ज नहीं चुका पाने पर एक महिला के साथ उसके पति के सामने बलात्कार किया गया. आरोपी ने 34 वर्षीय महिला को चाकू दिखाकर धमकाया और उसके पति के सामने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया. इतना ही नहीं, घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुणे पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

आरोपी से लिए थे 40 हजार रुपये

बताया गया है कि महिला के पति ने आरोपी से 40 हजार रुपये कर्ज लिया था. लेकिन दंपती कर्ज की रकम चुकाने में असमर्थ थे. आरोपी शख्स बार-बार महिला और उसके पति को धमकाने आ जाता था. आरोपी की पहचान इम्तियाज एच शेख के रूप में हुई है. इम्तियाज ने एक दिन दंपती को किसी दूसरे स्थान पर बुलाया. दंपती उसके कहे अनुसार उस जगह पर पहुंच गया. आरोपी ने दंपती से पैसे लौटाने के लिए कहा, लेकिन दंपती कुछ और दिनों की मोहलत मांगने लगे. इतने में आरोपी इम्तियाज को गुस्सा आ गया. उसने चाकू निकाल कर महिला के पति को मारने की धमकी दी और पति के सामने ही महिला के साथ रेप किया. आरोपी ने वीडियो भी बना लिया.

आरोपी ने की महिला से बार-बार सेक्स की मांग

बाद में आरोपी महिला को ब्लैकमेल करने लगा. उसने महिला से बार-बार सेक्स की मांग की और जब उसने इनकार कर दिया तो उसने वीडियो सोशल मीडिया साइट्स पर पोस्ट कर दिया. पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्र शेलके ने बताया कि आखिरकार हिम्मत जुटाकर पीड़िता हडपसर पुलिस स्टेशन पहुंची और मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई. शेल्के ने कहा, ‘हमने आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया. उसे अदालत में पेश किया गया. आगे की जांच जारी है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story