Begin typing your search above and press return to search.

Priyanka Gandhi Hospitalized: प्रियंका गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगाराम हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट, जानें ताजा हालत

Priyanka Gandhi Hospitalized: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल प्रियंका गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है.

Priyanka Gandhi Hospitalized: प्रियंका गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगाराम हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट, जानें ताजा हालत
X
By Ragib Asim

Priyanka Gandhi Hospitalized: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल प्रियंका गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि अब अस्पताल में एडमिट किए जाने के बाद प्रियंका गांधी कांग्रेस के सबसे बड़े अभियान भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी शामिल नहीं हो पाएंगी. यही नहीं अभियान की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी का स्वागत भी वह नहीं कर पाएंगी.

तबीयत बिगड़ने के बाद हॉस्पिटलाइज्ड होने पर प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी किया है. उन्होंने लिखा कि 'मैं बड़ी इच्छा से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी के कारण मुझे अस्पताल जाना पड़ा. इसका अफसोस है.' हालांकि प्रियंका ने उम्मीद जताई कि जल्द ही ठीक होकर वह इस यात्रा से जुड़ जाएंगी.

प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि 'मैं चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल लोगों और इस यात्रा की तैयारी में लगे सभी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अपने प्यारे भाई राहुल गांधी को भी शुभकामनाएं देती हूं.

बता दें कि प्रियंका गांधी को 16 फरवरी को ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होना था, लेकिन उनकी सेहत खराब होने के कारण उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है. ऐसे वह इसका हिस्सा नहीं बन पाईं. बता दें कि कांग्रेस ने इस यात्रा में ढाई लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया है. कांग्रेस ने कहा है कि बनारस की यात्रा में दो से ढाई लाख जनता के शामिल होने की उम्मीद है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story