Begin typing your search above and press return to search.

Prajwal Revanna scandal: MMS वीडियो वायरल होने का बाद पीड़ित महिलाओं की जिंदगी बानी जहन्नुम, पति ही उठा चरित्र पर उठा रहे सवाल

Prajwal Revanna scandal: कर्नाटक में जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल की जांच जारी है। इस केस से देश की राजनीति भी गरमाई हुई है। कई पार्टी के नेता जेडीएस पर हमलवार हैं और इसे देश और समाज का अपमान बताया जा रहा है।

Prajwal Revanna scandal: MMS वीडियो वायरल होने का बाद पीड़ित महिलाओं की जिंदगी बानी जहन्नुम, पति ही उठा चरित्र पर उठा रहे सवाल
X
By Ragib Asim

Prajwal Revanna scandal: कर्नाटक में जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल की जांच जारी है। इस केस से देश की राजनीति भी गरमाई हुई है। कई पार्टी के नेता जेडीएस पर हमलवार हैं और इसे देश और समाज का अपमान बताया जा रहा है। वहीं, शिकार हुई महिलाओं में डर है।

हालांकि, कथित तौर पर रेवन्ना के हाथों दरिंदगी का शिकार हुईं कई महिलाएं घर छोड़कर गायब हो चुकी हैं। वीडियो क्लिप्स वायरल होने के बाद, हासन जिले से कई महिलाएं घर छोड़ चुकी हैं। कहा जा रहा है कि सांसद से जुड़ी महिलाओं के चरित्र पर अब उनके पति ही सवाल करने लगे हैं। कर्नाटक में हासन को जनता दल (सेक्युलर) प्रमुख एचडी देवगौड़ा का गढ़ माना जाता है। प्रज्वल उनके पोते हैं और दोबारा चुनाव भी लड़ रहे हैं।

28 अप्रैल को जिस महिला की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज हुई है, उनका परिवार अब घर छोड़कर गायब हो चुका है। एक पड़ोसी ने बताया, "महिला रेवन्ना के घर में काम करती थी। उसके कुछ वीडियो वायरल होने लगे और फिर उसके घर पर ताला देखा गया। हमें नहीं पता कि वह कब चली गई।"

प्रज्वल के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराने वाली एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य के गांव में भी हाल ऐसे ही है। स्थानीय जेडीएस नेता ने कहा, "हमने नोटिस किया कि पार्टी की महिलाएं प्रज्वल के साथ फोटोज डिलीट कर रही हैं। कुछ मामलों में पुरुष अपनी पत्नियों से सांसद के साथ संबंध के बारे में पूछ रहे हैं। इससे जिले में कई महिलाओं का जीवन तबाह हो गया है।

वीडियो वायरल होने के बाद कई महिलाओं की पहचान सामने आ गई है, जिसके चलते कई महिलाएं हासन छोड़कर जा चुकी हैं। SIT रेवन्ना के आवास पर पहुंची, तो बाहर जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं को महिलाओं के बारे में बात करते देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ने कहा, "मैं इस महिला को जानता हूं। वह हमारे घर के पास ही रहती है और जेडीएस की गतिविधियों में काफी सक्रिय थी। उनके घर पर ताला है… उसके छोटे बच्चे हैं।"

हासन में परिवार का एक बड़ा फार्महाउस भी हैं, जहां SIT भी पहुंची थी। रिपोर्ट में एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि प्रज्वल कई बार फार्महाउस आता था, जहां कथित तौर पर वीडियो रिकॉर्ड किए गए हैं। एक कर्मचारी ने कहा, "प्रज्वल यहां दोस्तों के साथ और पार्टी के लिए आता था, लेकिन हमें इसके अलावा कुछ नहीं पता।"

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story