Begin typing your search above and press return to search.

Prajwal Revanna News: प्रज्वल रेवन्ना यौन उत्पीड़न की पीड़िता गायब, एचडी रेवन्ना के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज

Prajwal Revanna News: प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े अश्लील वीडियो मामले में रेवन्ना परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब प्रज्वल के पिता और जनता दल सेक्युलर (JDS) विधायक एचडी रेवन्ना के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज हुआ है।

Prajwal Revanna News: प्रज्वल रेवन्ना यौन उत्पीड़न की पीड़िता गायब, एचडी रेवन्ना के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज
X
By Ragib Asim

Prajwal Revanna News: प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े अश्लील वीडियो मामले में रेवन्ना परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब प्रज्वल के पिता और जनता दल सेक्युलर (JDS) विधायक एचडी रेवन्ना के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। दरअसल, अश्लील वीडियो मामले से जुड़ी एक पीड़िता लापता हो गई हैं। उनके बेटे ने रेवन्ना परिवार पर अपनी मां के अपहरण का आरोप लगाया है। इस संबंध में मैसूरु जिले के केआर नगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है।

FIR के मुताबिक, महिला ने पहले 6 साल तक रेवन्ना के घर और फार्महाउस पर काम किया था। 3 साल पहले उसने काम छोड़ दिया और अपने घर लौट आई। चुनाव से कुछ दिन पहले कृष्णराजनगर तालुक का सतीश बबन्ना महिला के घर आया और अपने साथ ले गया। 26 अप्रैल को महिला घर लौट आई, लेकिन 29 अप्रैल को बबन्ना फिर महिला को ले गया। उसने कहा कि रेवन्ना की मां भवानी ने महिला को बुलाया है।

बबन्ना ने महिता और परिवार वालों को चेतावनी दी थी कि वे पुलिस से बात न करें। युवक ने FIR में कहा, "1 मई को मेरे कुछ दोस्तों ने मेरी मां के बारे में पूछा। मैंने अपनी मां के बारे में जानने के लिए बबन्ना को फोन किया तो उसने कहा कि मां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसे जमानत लेनी होगी।" इसके बाद युवक ने मां के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "पुलिस अभी तक महिला का पता नहीं लगा पाई है। हमें संदेह है कि इसके पीछे एक पूर्व विधायक का हाथ था। ऐसी जानकारी मिली है कि प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो में शामिल कुछ पीड़ितों से संपर्क किया गया है। हो सकता है कि उन्हें मामले दर्ज करने से रोका जाए।" पुलिस ने एचडी रेवन्ना और बबन्ना के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्रज्वल के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

इस बीच प्रज्वल के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला कर्नाटक पुलिस के विशेष जांच दल (SIT) की ओर से दायर किया गया था। प्रज्वल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376(2)(n) (बार-बार बलात्कार करना), 506 (आपराधिक धमकी), 354a(1)(ii) (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना), 354(b) (किसी महिला को निर्वस्त्र करने के इरादे से उस पर हमला या बल प्रयोग करना), 354(c) (अश्लील या अर्ध-नग्न तस्वीरें अपलोड करना) में मामला दर्ज हुआ है।

क्या है मामला?

हाल ही में रेवन्ना के 2,000 से भी ज्यादा अश्लील वीडियो सामने आए थे। इनमें से कई वीडियो में तो वह महिलाओं की मर्जी के बिना उनके साथ संबंध बनाते और इसे फिल्माते हुए नजर आ रहे हैं। महिला आयोग के पत्र के आधार पर मामले की जांच SIT कर रही है। इस बीच रेवन्ना अपने राजनयिक पासपोर्ट के जरिए जर्मनी भाग गए हैं और उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story