Begin typing your search above and press return to search.

Prajwal Revanna Case: देवेगौड़ा के पोते की बढ़ीं मुश्किलें, गिरफ्तारी के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी

Prajwal Revanna Case: अश्लील वीडियो मामले में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और कर्नाटक के हासन से जनता दल सेक्युलर (JDS) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Prajwal Revanna Case: देवेगौड़ा के पोते की बढ़ीं मुश्किलें, गिरफ्तारी के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी
X
By Ragib Asim

Prajwal Revanna Case: अश्लील वीडियो मामले में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और कर्नाटक के हासन से जनता दल सेक्युलर (JDS) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कर्नाटक की विशेष जांच दल (SIT) ने रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। पहले SIT ने रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए जिसका बाद ये कार्रवाई की गई है।

रेवन्ना ने अपने वकील के जरिए SIT को सूचित किया था कि वे देश से बाहर है, इसलिए पेश नहीं हो सकते। उन्होंने पेशी के लिए 7 दिन का अतिरिक्त समय देने की मांग की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, SIT ने उनकी इस मांग को ठुकरा दिया है। संभावना है कि आज ही SIT रेवन्ना को दूसरा नोटिस जारी कर नई तारीख पर पेशी के लिए बुला सकती है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा, "प्रज्वल रेवन्ना पर जो गंभीर आरोप लगे हैं, उनके बारे में आपको पता ही होगा। उन पर जो भी आरोप लगे हैं, वे शर्मनाक और देश को दहला देने वाले हैं। ऐसा पता चला है कि वे राजनयिक पासपोर्ट के जरिए यात्रा कर रहे हैं। केंद्रीय विदेश मंत्रालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रज्वल रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने के निर्देश दें।"

जर्मनी में है रेवन्ना

अश्लील वीडियो मामला सामने आने के बाद 27-28 की रात को रेवन्ना बेंगलुरु से जर्मनी भाग गए हैं। माना जा रहा है कि इसके लिए उन्होंने अपने राजनयिक पासपोर्ट का इस्तेमाल किया है। पहले कहा जा रहा था कि वे 3 मई को बेंगलुरु लौटकर 4 मई को SIT के सामने पेश हो सकते हैं, लेकिन अब कहा जा रहा है कि उन्होंने 15 मई का टिकट बुक कराया है।

मामले पर भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रियंका गांधी ने लिखा, 'जिस नेता के कंधे पर हाथ रखकर प्रधानमंत्री फोटो खिंचवाते हैं। जिस नेता का चुनाव प्रचार करने 10 दिन पहले खुद जाते हैं। मंच पर उसकी तारीफ करते हैं। आज कर्नाटक का वह नेता देश से फरार है। उसके अपराधों के बारे में सुनकर ही दिल दहल जाता है। सैकड़ों महिलाओं का जीवन जिसने तहस-नहस कर डाला। मोदी जी क्या अब भी आप चुप रहेंगे?

क्या है मामला?

हाल ही में रेवन्ना के 2,000 से भी ज्यादा अश्लील वीडियो सामने आए थे। इनमें से कई वीडियो में तो वह महिलाओं की मर्जी के बिना उनके साथ संबंध बनाते और इसे फिल्माते हुए नजर आ रहे हैं। प्रज्वल की पूर्व रसोइया और रिश्तेदार की शिकायत पर उनके खिलाफ होलेनारासीपुरा में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। महिला आयोग के पत्र के आधार पर अब मामले की जांच SIT कर रही है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story