Begin typing your search above and press return to search.

PM Modi Rajya Sabha Speech : राज्यसभा में मोदी का शायराना अंदाज : बोले- आईना देख लिया तो सच्चाई कहां छिपाओगे, विपक्ष के हर वार पर किया पलटवार

PM Modi Rajya Sabha Speech : राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष गुटों पर हमला करते हुए कहा, कांग्रेस, TMC, डीएमके, लेफ्ट... ये सभी दशकों से केंद्र में सत्ता में रहे, सत्ता में हिस्सेदार रहे. राज्यों में भी सरकारें चलाने का मौका मिला. अब डील की बातें होती है, लोगो के जीवन में बदलाव आ रहा है. जनता का विकास नहीं, अपनी तिजोरियां भरना इनका असली काम रहा।

PM Modi Rajya Sabha Speech : राज्यसभा में मोदी का शायराना अंदाज : बोले- आईना देख लिया तो सच्चाई कहां छिपाओगे, विपक्ष के हर वार पर किया पलटवार
X

PM Modi Rajya Sabha Speech : राज्यसभा में मोदी का शायराना अंदाज : बोले- आईना देख लिया तो सच्चाई कहां छिपाओगे, विपक्ष के हर वार पर किया पलटवार

By Uma Verma

PM Modi Rajya Sabha Speech : नई दिल्ली : आज गुरुवार को राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने शायराना अंदाज में विपक्ष गुटों पर जमकर हमला बोला. PM मोदी ने हाल में हुई ट्रेड डील का जीकर करते हुए कहा, दुनियाभर में हमारी ट्रेड डील की तारीफ हो रही है. विश्व में अस्थिरता को लेकर जो चिंता थी, वह कम हो गई है. हमारे युवाओं के लिए दुनिया का बाजार खुल चुका है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज भारत अनेको देशों के साथ भविष्य के लिए ट्रेड डील साइन कर रहा है। पिछले कुछ समय में हमने दुनिया के 9 बड़े और अहम देशों के साथ ट्रेड डील साइन किया हैं. हमने एकसाथ 27 देशों के साथ सबसे बड़ा डील किया, इसमें यूरोपियन ग्रुप भी शामिल है. इस भाषण के दौरान उन्होंने कहा इस सदन में चर्चा का स्तर थोड़ा और ऊंचा होना चाहिए था. विपक्ष ने तो मौका गंवा दिया हैं, देश कैसे यकीन करे|

विपक्ष पर PM मोदी का बड़ा हमला

PM मोदी ने आगे कहा कि एक सदस्य आर्थिक असमानता की बात कर रहे थे, जो खुद को राजा कहलाना पसंद करते हैं. TMC के लोग यहां आकर ज्ञान दे रहे थे. जो निर्ममता के साथ सारा कांड कर रहे हैं. घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों में जाते रहे हैं. घुसपैठिए नौजवानों के रोजी-रोटी का हक़ मार रहे हैं, आदिवासियों की जमीन हड़प रहे हैं. और यहां आकर वे हमें ज्ञान दे रहे हैं|

पीएम का शायराना अंदाज

आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए PM मोदी ने कहा कि एक हमारे सदस्य काफी कुछ बोल रहे थे. जिनकी पूरी सरकार शराब में डूबी हुई हैं, वो काफी कुछ बोल रहे थे. ऐसे सभी साथियों से एक बात जरूर कहना चाहूँगा, तुम कितना दुनिया आँखों में धुल झोंकोगे, अगर आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे|

PM मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस, TMC, डीएमके, लेफ्ट... ये दशकों से केंद्र में सत्ता में रहे, सत्ता में हिस्सेदार रहे. राज्यों में भी सरकारें चलाने का मौका मिला. अब डील की बातें होती है, लोगो के जीवन में बदलाव आ रहा है.जनता का विकास नहीं, अपनी तिजोरियां भरना इनका असली काम रहा।

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story