Begin typing your search above and press return to search.

PM Modi Parliament Speech Inside Story : PM मोदी के भाषण से पहले ही क्यों पास हुआ धन्यवाद प्रस्ताव? पढ़िए इनसाइड स्टोरी...

PM Modi Parliament Speech : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने लोकसभा में प्रधानमंत्री के लिए खास प्लान बनाया था, फैसला किया गया था कि लोकसभा में पीएम मोदी को बोलने नहीं दिया जाएगा.

PM Modi Parliament Speech Inside Story : PM मोदी के भाषण से पहले ही क्यों पास हुआ धन्यवाद प्रस्ताव? पढ़िए इनसाइड स्टोरी...
X

PM Modi Parliament Speech Inside Story : PM मोदी के भाषण से पहले ही क्यों पास हुआ धन्यवाद प्रस्ताव? पढ़िए इनसाइड स्टोरी...

By Uma Verma

PM Modi Parliament Speech Inside Story : नई दिल्ली : लोकसभा में हंगामा मचा हुआ है. आज गुरुवार को भी दोनों सदनों में जमकर शब्द संग्राम चला. लोकसभा में कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बिना ही पारित किया गया. दरअसल आरोप -प्रत्यारोप के बीच भाजपा और कांग्रेस, दोनों दलों में दांवपेच चल रहा है. सदन में किस तरह जीत-हार की जोजना बन रही थी. लोकसभा में आज धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बोलना था. वह मौजूद भी थे. लेकिन भाजपा की तरफ से आखिरी समय में एकमत से प्रस्ताव पारित करने की योजना बनी|

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने लोकसभा में PM के लिए खास योजना बनाई थी. फैसला यह किया गया था कि लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी को बोलने नहीं दिया जाएगा. कांग्रेस सांसदों के सीधे निशाने पर PM मोदी रहेंगे. कांग्रेस ने तर्क दिया था कि. जब बहस ही नहीं हुई है तो फिर सत्ता पक्ष को भी जवाब देने का हक नहीं है. असल में यह एक राहुल गांधी के भाषण पर हंगामे पर जवाबी जोजना थी|

खरगे की मीटिंग में बना बड़ा प्लान

खरगे की मीटिंग में यह तय हुआ था कि. कांग्रेस एकजुट हो कर पीएम को लोकसभा में तो बोलने नहीं देगा. यदि पीएम 5 बजे राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हैं, तो कांग्रेस वहां भी उन्हें बोलने नहीं देगा. यही कारण है कि राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सुबह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को ना बोलने देने का मामला उठाया गया. इसको लेकर सदन में बहुत हंगामा हुआ|

सरकार को पहले ही भनक लग गई थी

राज्यसभा की तुलना में लोकसभा में कांग्रेस के पास नम्बर की ताकत ज्यादा है. ऐसे में अगर प्रधानमंत्री धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते तो PM मोदी के भाषण में रुकावट आता. सरकार को इस प्लान की भनक लग गई थी. इसलिए उन्होंने प्लान B बनाया. इसके साथ लोकसभा में प्रस्ताव एकमत से पारित हुआ, और योजना बनी की PM ऊपरी सदन में पांच बजे जवाब देंगे. राज्यसभा में भाजपा मजबूत है. ऐसे में कांग्रेस के पास हावी होने का चांस न के बराबर है. पहले भी कुछ मौकों पर कांग्रेस को सदन छोड़कर बाहर जाना पड़ा है। कहा जा रहा है कि राज्यसभा में पीएम के भाषण के दौरान कांग्रेस सांसद शुरू में हंगामा करेंगे और फिर बाहर चले जाएंगे।

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story