Begin typing your search above and press return to search.

PM मोदी का बड़ा बयान: 'नितिन नबीन अब मेरे बॉस हैं और मैं कार्यकर्ता'- भरी सभा में कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा संदेश

BJP national president: BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत समारोह में PM मोदी ने उन्हें अपना बॉस बताया और पार्टी की उपलब्धियों का जिक्र किया।

PM मोदी का बड़ा बयान: नितिन नबीन अब मेरे बॉस हैं और मैं कार्यकर्ता- भरी सभा में कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा संदेश
X
By Ragib Asim

BJP national president: दिल्ली की राजनीतिक गलियारों में आज एक अलग ही माहौल था। BJP मुख्यालय में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत का जश्न था और PM नरेंद्र मोदी का बयान सबको चौंका गया। नितिन नबीन ने सोमवार को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। इस मौके पर आयोजित भव्य समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।

PM मोदी का बड़ा बयान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM मोदी ने नितिन नबीन को दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। लेकिन उनका अगला बयान सबके लिए खास था। उन्होंने कहा, "आज से नितिन नबीन मेरे बॉस हैं और मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं।"

PM ने पार्टी की लोकतांत्रिक प्रक्रिया की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले कई महीनों से संगठन की सबसे छोटी इकाई से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक पूरी प्रक्रिया शत-प्रतिशत लोकतांत्रिक तरीके से पूरी हुई है।

नितिन नबीन को मिलेनियल बताया

आज के दौर की भाषा में बात करते हुए PM मोदी ने नितिन नबीन को एक तरह से मिलेनियल बताया। उन्होंने कहा कि नितिन जी उस पीढ़ी से हैं जिसने भारत में बड़े आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी बदलाव देखे हैं। बचपन में रेडियो से सूचना पाने वाली पीढ़ी आज AI का इस्तेमाल कर रही है। नितिन जी में युवा ऊर्जा और संगठनात्मक कार्य का व्यापक अनुभव दोनों हैं।

अटल से लेकर नड्डा तक का जिक्र

PM ने पार्टी के सफर को याद करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में BJP की शून्य से शिखर तक की यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा समेत सभी पूर्व अध्यक्षों के योगदान को सराहा।

सुशासन और विकास का मॉडल

PM मोदी ने कहा कि आज BJP सुशासन की पार्टी है। देश ने आजादी के बाद कई तरह के शासन मॉडल देखे परिवारवाद, लेफ्ट का मॉडल, क्षेत्रीय दलों का मॉडल और अस्थिर सरकारों का दौर। लेकिन अब देश स्थिरता, सुशासन और संवेदनशीलता वाला BJP का विकास मॉडल देख रहा है। उन्होंने कहा कि BJP में मेंबरशिप से ज्यादा रिलेशनशिप होती है। यहां अध्यक्ष बदलते हैं लेकिन आदर्श नहीं बदलते, नेतृत्व बदलता है लेकिन दिशा नहीं बदलती।

PM ने महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि 29 में से 25 बड़े शहरों में जनता ने BJP-NDA को चुना है। यह पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का सबूत है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story