Begin typing your search above and press return to search.

PM Modi News: प्रधानमंत्री मोदी ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह के लिए भेंट की चादर

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुस्लिम समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करके उन्हें अजमेर शरीफ दरगाह में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के दौरान चढ़ाने के लिए पवित्र चादर भेंट की।

PM Modi News: प्रधानमंत्री मोदी ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह के लिए भेंट की चादर
X
By Ragib Asim

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुस्लिम समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करके उन्हें अजमेर शरीफ दरगाह में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के दौरान चढ़ाने के लिए पवित्र चादर भेंट की। इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दकी सहित पार्टी के कई अन्य नेता एवं महत्वपूर्ण व्यक्ति भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने पवित्र चादर को भेंट करने के कार्यक्रम की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, "मुस्लिम समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। हमारी बातचीत के दौरान, मैंने पवित्र चादर पेश की, जिसे प्रतिष्ठित अजमेर शरीफ दरगाह में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के दौरान चढ़ाया जाएगा।”

कार्यक्रम में उपस्थित रहीं केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट को शेयर करते हुए बताया, "हज़रत ख़्वाजा गरीब नवाज़ के 812वें उर्स के मौके पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुस्लिम समाज से आए हुए लोगों को चादर सुपुर्द की। हमारा देश विविधता में एकता का उत्सव मनाते हुए आज तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है। सूफी संतों के आशीर्वाद से देश इसी तरह तरक्की करे और देशवासियों के जीवन में सेहत-सलामती बरकरार रहे।"

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story