Begin typing your search above and press return to search.

PM Modi New Cabinet Live Update: PM मोदी कैबिनेट के मंत्रियों ने संभाला पदभार, देखें फोटो

PM Modi New Cabinet Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी कैबिनेट का गठन हो चुका है और मंत्रालयों का बंटवारा भी हो गया है। सोमवार को कैबिनेट के मंत्रालयों का बंटवारा होने के बाद, आज सुबह से ही विभिन्न मंत्रालयों के मंत्री अपना-अपना कार्यभार संभाल रहे हैं।

PM Modi New Cabinet Live Update: PM मोदी कैबिनेट के मंत्रियों ने संभाला पदभार, देखें फोटो
X
By Ragib Asim

PM Modi New Cabinet News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी कैबिनेट का गठन हो चुका है और मंत्रालयों का बंटवारा भी हो गया है। सोमवार को कैबिनेट के मंत्रालयों का बंटवारा होने के बाद, आज सुबह से ही विभिन्न मंत्रालयों के मंत्री अपना-अपना कार्यभार संभाल रहे हैं। पीएम मोदी ने अपनी इस नई और मजबूत कैबिनेट को स्पष्ट निर्देश दिया है कि उन्हें केवल काम पर ध्यान देना है और बिना किसी कारण उनके पास नहीं आना है। पीएम मोदी पहले ही अपने तीसरे कार्यकाल के लिए 100 दिनों की कार्य योजना तैयार कर चुके हैं। आइए जानते हैं किस मंत्री ने कौन सा कार्यभार संभाला और उन्होंने क्या कहा।



Live Updates

  • 11 Jun 2024 12:09 PM IST

    एल मुरुगन ने संभाला कार्यभार

    एल मुरुगन ने सूचना और प्रसारण (I&B) मंत्रालय में राज्य मंत्री (MoS) के रूप में कार्यभार संभाला। 

  • 11 Jun 2024 12:06 PM IST

    संजय सेठ ने रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार संभाला

    संजय सेठ ने रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार संभाला।

  • 11 Jun 2024 12:04 PM IST

    जयंत चौधरी ने संभाला कार्यभार

    जयंत चौधरी ने मंत्रालय में चार्ज लेने के बाद सभी अधिकारियों से परिचय लिया, इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक की और कहा कि 100 दिन की कार्ययोजना तैयार करेंगे।

  • 11 Jun 2024 12:03 PM IST

    चिराग पासवान ने फ़ूड प्रोसेसिंग मिनिस्टर का पदभार सम्भाला

    चिरान पासवान ने अपने मंत्रालय का कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालते ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के संकल्प विकसित भारत के लिए इस मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी देखता हूं।

  • 11 Jun 2024 12:01 PM IST

    मनोहर लाल खट्टर ने संभाला बिजली मंत्री का पदभार

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बिजली मंत्री का पदभार संभाल लिया है। 

  • 11 Jun 2024 11:48 AM IST

    सुरेश गोपी ने संभाला पदभार

    सुरेश गोपी ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में संभाला कार्यभार, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी उपस्थित रहे।। केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा, "यह मंत्रालय मेरे लिए नया है, मुझे इस मंत्रालय की उम्मीद नहीं थी, इसलिए यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे निश्चित रूप से उन संभावनाओं पर गौर करना होगा, जिस पर प्रधानमंत्री मुझसे आशा कर रहे हैं..."  

  • 11 Jun 2024 11:47 AM IST

    हरदीप पुरी ने संभाला अपने मंत्रालय का कार्यभार

    हरदीप पुरी ने अपने मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है।



     


  • 11 Jun 2024 11:43 AM IST

    गिरिराज सिंह ने संभाला टेक्सटाइल मिनिस्टर का कार्यभार

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने टेक्सटाइल मिनिस्टर के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है।

  • 11 Jun 2024 11:41 AM IST

    जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने संभाला कार्यभार

    मोदी की नई कैबिनेट में जहाजरानी मंत्री बनाए गए सर्बानंद सोनोवाल ने अपना कार्यभार संभाल लिया है।



     


  • 11 Jun 2024 11:39 AM IST

    अश्विनी वैष्णव ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय का कार्यभार संभाला

    अश्विनी वैष्णव ने सूचना और प्रसारण (I&B) मंत्री के रूप में भी कार्यभार संभाला। सूचना और प्रसारण (I&B) मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद, अश्विनी वैष्णव ने कहा, "लोगों ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी को देश की सेवा करने का आशीर्वाद दिया है... कल अपने पहले कार्यकाल के पहले दिन, प्रधान मंत्री ने समर्पित निर्णय लिए गरीबों और किसानों के लिए एक बहुत मजबूत नींव रखनी है... मुझे यह अवसर देने के लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं..."

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story