Begin typing your search above and press return to search.

PM Modi Retirement 75: PM मोदी को बड़ा झटका? 75 साल की उम्र में होंगे रिटायर? संघ प्रमुख ने किया बड़ा खुलासा! जानिए क्या कहा?

PM Modi Retirement 75: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 साल की उम्र में राजनीति से संन्यास लेने की चर्चा लंबे समय से होती रही है। यह सवाल और तेज़ तब हो गया जब RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में 75 साल पर रिटायरमेंट को लेकर एक टिप्पणी की थी।

PM Modi Retirement 75: PM मोदी को बड़ा झटका? 75 साल की उम्र में होंगे रिटायर? संघ प्रमुख ने किया बड़ा खुलासा! जानिए क्या कहा?
X
By Ragib Asim

PM Modi Retirement 75: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 साल की उम्र में राजनीति से संन्यास लेने की चर्चा लंबे समय से होती रही है। यह सवाल और तेज़ तब हो गया जब RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में 75 साल पर रिटायरमेंट को लेकर एक टिप्पणी की थी। लेकिन अब भागवत ने खुद चुप्पी तोड़ते हुए सारा मामला साफ कर दिया है।

भागवत ने कहा कि उन्होंने न तो अपने लिए और न ही किसी और के लिए रिटायरमेंट की बात कही थी। दरअसल, उन्होंने नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान संघ के वरिष्ठ नेता मोरोपंत पिंगले का हास्य वचन नकल किया था। उस कथन में कहा गया था, जब कोई आपको 75 साल की उम्र पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करे तो आपको सोचना चाहिए कि अब रिटायरमेंट का समय आ गया है।

भागवत बोले, इसे गलत तरीके से समझ लिया गया और ऐसा माना गया कि यह प्रधानमंत्री मोदी की ओर इशारा है। जबकि मैंने सिर्फ मज़ाक में यह कोटशन सुनाया था। मोहन भागवत ने साफ कहा कि संघ में उम्र की कोई पाबंदी नहीं होती। संघ में जिम्मेदारी उम्र देखकर नहीं दी जाती।

चाहे कोई 35 साल का हो या 75 साल, जब तक ज़रूरत है, तब तक काम करना पड़ता है।उन्होंने यह भी जोड़ा कि संघ में कोई यह नहीं कहता कि मैं यह काम करना चाहता हूं। बल्कि जो जिम्मेदारी दी जाती है, वही निभानी होती है। भागवत ने यह भी कहा कि संघ में उनके अलावा भी कम से कम 10 लोग ऐसे हैं जो यह भूमिका निभा सकते हैं। लेकिन सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारी में व्यस्त हैं। इसलिए उन्हें यह दायित्व मिला है।

कांग्रेस का तंज

मोहन भागवत के 75 साल वाले बयान को लेकर कांग्रेस ने तुरंत चुटकी ली थी। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा था कि यह बात शायद प्रधानमंत्री मोदी की तरफ इशारा हो सकती है, क्योंकि मोदी जी 17 सितंबर 2025 को 75 साल के होने वाले हैं। यही वजह है कि राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई थी कि मोदी जी 75 की उम्र में राजनीति छोड़ देंगे। लेकिन अब भागवत के बयान के बाद यह अटकलें लगभग खत्म हो गई हैं।

जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ने के बाद यह सवाल भी उठा कि अगला बीजेपी अध्यक्ष कौन होगा। इस पर भागवत ने साफ कहा- यह फैसला संघ नहीं करता। अगर हम करते तो इतना समय क्यों लगता? उन्होंने यह भी साफ़ किया कि RSS और बीजेपी में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन दोनों का मकसद एक ही है।

मोहन भागवत के ताज़ा बयान ने यह साफ कर दिया है कि 75 साल में पीएम मोदी के रिटायरमेंट की अटकलों का कोई आधार नहीं है। उन्होंने सिर्फ एक मज़ाकिया कोटशन का जिक्र किया था, जिसे गलत तरीके से राजनीति से जोड़ दिया गया।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story