Begin typing your search above and press return to search.

PM Kisan Yojana: नहीं किया है यह काम तो रुक जाएगी PM किसान योजना की 20वीं किस्त, अभी पूरा करें ये 3 स्टेप्स!

PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर के साथ एक जरूरी चेतावनी भी आई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 20वीं किस्त जून 2025 में जारी होने जा रही है, लेकिन आपने अगर जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं, तो यह 2,000 सीधे आपके खाते में नहीं पहुंचेगा।

PM Kisan Yojana: नहीं किया है यह काम तो रुक जाएगी PM किसान योजना की 20वीं किस्त, अभी पूरा करें ये 3 स्टेप्स!
X
By Ragib Asim

PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर के साथ एक जरूरी चेतावनी भी आई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 20वीं किस्त जून 2025 में जारी होने जा रही है, लेकिन आपने अगर जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं, तो यह 2,000 सीधे आपके खाते में नहीं पहुंचेगा।

सरकार ने इस बार "नेशनल सैचुरेशन ड्राइव" शुरू किया है, जिसका मकसद हर पात्र किसान को योजना से जोड़ना और यह सुनिश्चित करना कि कोई भी लाभार्थी छूट न जाए। यह अभियान 31 मई 2025 तक चलेगा और इसमें सभी राज्यों के अधिकारी गाँव-गाँव जाकर किसानों की पुष्टि में लगे हुए हैं।

क्या है पीएम किसान योजना और क्यों है ये अहम?

PM-KISAN योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने 2019 में की थी। इसके तहत हर पात्र किसान परिवार को सालाना ₹6,000 की मदद दी जाती है, जो तीन किश्तों में डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। इसका उद्देश्य है किसानों को फसल की लागत, बीज, खाद और घरेलू खर्चों में मदद देना।

अभी तक योजना की 19 किश्तें जारी हो चुकी हैं। पिछली किश्त फरवरी 2025 में 9.8 करोड़ किसानों को मिली थी, जिनमें 2.4 करोड़ महिलाएं थीं। अब 20वीं किश्त जून 2025 में किसानों के खातों में आने वाली है।

20वीं किश्त पाने के लिए क्या करना जरूरी है?

अगर आप चाहते हैं कि आपकी अगली किश्त बिना किसी रुकावट के आए, तो आपको तीन जरूरी काम करने होंगे......

1. eKYC करवाना अनिवार्य

PM-KISAN पोर्टल या नजदीकी CSC केंद्र से अपना eKYC पूरा करें। बिना eKYC के कोई भी किस्त जारी नहीं की जाएगी।

2. आधार-बैंक लिंकिंग करें

आपका आधार नंबर आपके बैंक खाते से लिंक होना चाहिए, ताकि पैसे डायरेक्ट ट्रांसफर हो सकें।

3. भूमि रिकॉर्ड की पुष्टि

आपके नाम की ज़मीन और खाता जानकारी राजस्व विभाग से सत्यापित होनी चाहिए। अगर कोई गड़बड़ी है, तो सुधार तुरंत करवाएं।

क्या करें अगर अभी तक कोई किस्त नहीं मिली?

  • अगर आप पात्र हैं लेकिन अभी तक आपको कोई किस्त नहीं मिली है, तो घबराएं नहीं। आपके लिए अभी भी मौका है।
  • नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जाएं।
  • eKYC, आधार-बैंक लिंकिंग और भूमि रिकॉर्ड अपडेट तुरंत करवाएं।
  • अपने PM-KISAN स्टेटस को https://pmkisan.gov.in पर जाकर “Beneficiary Status” सेक्शन में चेक करें।

सरकार क्यों कर रही है ये सैचुरेशन ड्राइव?

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का मानना है कि अभी भी लाखों पात्र किसान ऐसे हैं, जो तकनीकी कारणों से योजना से वंचित हैं। 31 मई 2025 तक चलने वाली नेशनल सैचुरेशन ड्राइव का मकसद यही है कि हर एक किसान योजना से जुड़े और मदद पाए।

राज्यों के अधिकारियों को गांव-गांव जाकर किसानों की पुष्टि करने और प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। यही वजह है कि PM-KISAN का आधिकारिक ट्विटर हैंडल @pmkisanofficial लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है।

समय रहते करें प्रक्रिया पूरी, वरना रुक सकती है मदद

PM-KISAN की 20वीं किश्त जून में जारी होनी है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी eKYC, आधार-बैंक लिंक और भूमि रिकॉर्ड की पुष्टि 31 मई 2025 से पहले कर लें।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story