Begin typing your search above and press return to search.

PM Kisan 19th Installment: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! 24 फरवरी को सीधे खाते में आएंगे ₹2000, तुरंत चेक करें अपना नाम!

PM Kisan Samman Nidhi 19th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पात्र किसानों के खाते में 19वीं किश्त सोमवार, 24 फरवरी को जारी होगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर में एक समारोह में पीएम-किसान की 19वीं किश्त जारी करेंगे।

PM Kisan 19th Installment: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! 24 फरवरी को सीधे खाते में आएंगे ₹2000, तुरंत चेक करें अपना नाम!
X
By Ragib Asim

PM Kisan Samman Nidhi 19th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पात्र किसानों के खाते में 19वीं किश्त सोमवार, 24 फरवरी को जारी होगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर में एक समारोह में पीएम-किसान की 19वीं किश्त जारी करेंगे। इस दौरान 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में लगभग 22,000 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए पीएम किसान योजना के तहत हर लाभार्थी को हर 4 महीने में 2,000 रुपये देती है। इस तरह 3 बराबर किश्त में कुल 6,000 रुपये सालाना दिए जाते हैं।

चौहान ने कहा कि 18वीं किश्त में लाभार्थियों की संख्या 9.6 करोड़ थी, जो अब बढ़ गई है। 18वीं किश्त पीएम मोदी ने 5 अक्टूबर 2024 को महाराष्ट्र के वाशिम से जारी की थी। सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक कुल 3.46 लाख करोड़ रुपये दिए हैं। अगले सप्ताह 19वीं किश्त जारी होने के बाद यह राशि बढ़कर 3.68 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी।

फरवरी 2019 में लॉन्च हुई थी स्कीम

पीएम-किसान योजना को फरवरी 2019 में लॉन्च किया गया था और इसे 1 दिसंबर 2018 ये इफेक्टिव किया गया। यह दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) स्कीम है और इसने किसानों को बीज और फर्टिलाइजर की खरीद के लिए खर्चों को पूरा करने में मदद की है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार उत्पादन बढ़ाने, खेती की लागत कम करने, किसानों की आय बढ़ाने और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

लाभार्थी किसानों की लिस्ट में ऐसे चेक करें नाम

  • आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • स्क्रोल कर नीचे 'फार्मर्स कॉर्नर' में जाएं।
  • लाभार्थी सूची/बेनिफीशियरी लिस्ट टैब पर क्लिक करें।
  • अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की डिटेल दर्ज करें।
  • Get Report पर क्लिक करें।

इसके बाद लिस्ट में मौजूद नाम सामने आ जाएंगे। अगर लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आप पीएम किसान सम्मान की हेल्पलाइन 011-24300606 पर कॉल कर के अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। याद रहे कि योजना का लाभ सही किसानों तक पहुंचे, इसके लिए सरकार ने e-KYC (इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी) अनिवार्य कर दिया है। अगर आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक है, तो आप PM किसान पोर्टल पर जाकर OTP के जरिए e-KYC कर सकते हैं। मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो नजदीकी CSC (Common Service Centre) जाकर फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन के जरिए e-KYC करा सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story